फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The fragrance of asafoetida of Hathras is killing inflation

हाथरस : महंगाई की मार उड़ा रही हाथरस की हींग की खुशबू

Tue, 06 Sep 2022 11:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The fragrance of asafoetida of Hathras is killing inflation
हाथरस : शहर की एक फैक्टरी में तैयार होती हींग। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

देश-विदेश में भोजन को महका रही हाथरस की हींग की खुशबू पर महंगाई की मार पड़ रही है। कई बाहरी देशों से हींग बनाने में प्रयोग होने वाला कच्चा माल इस बार महंगे दामों पर मिल रहा है। इस बार कजाकिस्तान में एसाफोइटिडा की फसल नहीं हुई है। इसकी वजह से उद्यमियों को कच्चा माल महंगा मिल रहा है। कच्चे माल के दाम बढ़ने से हींग के कारोबार पर 25 प्रतिशत तक असर पड़ा है और हींग उद्यमियों की मुश्किलें बढ़ी हैं।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार ने हींग को एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी) में शामिल किया है। कच्चे माल के आयात शुल्क को भी हटा दिया गया है। इसके बाद यहां के हींग उद्यमी अब कच्चे माल की समस्या से जूझ रहे हैं। हींग बनाने के लिए कच्चा माल अफगानिस्तान, ईरान, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान से आता है। इन देशों में हींग का दूध (एसफोइटीडा) कच्चा माल दिल्ली और मुंबई के कारोबारियों की मदद से आता है।
विज्ञापन

यहां के हींग उद्यमियों का कहना है कि इस बार कजाकिस्तान में हींग की फसल नहीं हुई है, जबकि वहीं का कच्चा माल काफी अच्छा माना जाता है। ऐसे में कच्चे माल की आवक कम हुई और दाम बढ़ गए हैं। हींग के कच्चे माल का दाम पहले आठ से 10 हजार रुपये प्रति किग्रा था। अब 15 से 20 हजार रुपये प्रति किलो हो गया है। साथ ही बिक्री भी 25 प्रतिशत तक प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हींग तैयार करने के लिए अन्य देशों से जो माल आता है, उसके दाम दोगुने हो गए हैं। जब कच्चा माल महंगा हुआ है तो हींग पर भी महंगाई आई है। ऐसे में बिक्री भी 25 प्रतिशत प्रभावित है।

-पंकज अग्रवाल, हींग कारोबारी
यहां कजाकिस्तान से सबसे ज्यादा कच्चा माल आता था, लेकिन इस बार वहां फसल नहीं हुई। अन्य मुल्कों से महंगी कीमत पर कच्चा माल आ रहा है। हींग के दाम डेढ़ महीने में 20 प्रतिशत बढ़ गए हैं।
-मनोज अग्रवाल, हींग कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed