फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The fog swallowed the sun, the cold wave shook the bones

हाथरस : कोहरे ने निगली धूप, शीतलहर से कांपी हड्डियां

Mon, 02 Jan 2023 11:28 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The fog swallowed the sun, the cold wave shook the bones
हाथरस : रविवार की रात्रि में घने कोहरे में लाइट जलाकर निकलते वाहन। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शीतलहर ने सोमवार को सितम ढाया। इससे पूरा जन-जीवन अस्त-व्यस्त दिखाई दिया। सुुबह जहां कोहरा छाया रहा तो वहीं सर्द हवाओं ने पूरे दिन लोगों को परेशान किए रखा। लोग ठिठुरते हुए दिखाई दिए। दिन में धूप नहीं निकली और सर्दी से बचने के लिए लोगों ने तरह-तरह के जतन किए। किसी ने अलाव का सहारा लिया तो किसी ने गरम कपड़ों का। रूम हीटर का भी लोगों ने सहारा लिया। शाम होते ही बाजारों में सन्नाटा छा गया।
पिछले कई दिनों से सर्दी तो पड़ रही थी, लेकिन दोपहर को धूप खिलने से लोगों को राहत भी महसूस हो रही थी। सोमवार को शीतलहर का काफी प्रकोप देखने को मिला। अधिकतम तापमान 17 और तापमान न्यूनतम पांच डिग्री तक पहुंच गया। रविवार की शाम से ही कोहरा छाने लगा था। यह कोहरा सोमवार की सुबह भी रहा। कोहरे की वजह से वाहन रेंगते हुए चले। वाहनों की संख्या भी कम रही।
विज्ञापन

सर्दी के चलते तापमान भी गिर गया। गलन भरी सर्दी से बचने के लिए लोगों ने तरह-तरह के इंतजाम किए। कोई अलाव का सहारा लेता नजर आया तो कोई रूम हीटर का। पूरे दिन लोग ठिठुरते नजर आए। शीतलहर का असर कामकाम पर भी पड़ा। बाजार देर से खुले और जल्द बंद हो गए। शाम को बाजारों में सन्नाटा छा गया। सरकारी दफ्तरों में भी कम उपस्थिति रही। लोग जरूरी कामकाज के लिए ही घरों से बाहर निकले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed