Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The flag of independence was raised. raghuvir Singh

हाथरस : आजादी का झंडा बुलंद किए रहे ठा. रघुवीर सिंह

Thu, 11 Aug 2022 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The flag of independence was raised. raghuvir Singh
हाथरस : ग्राम कौमरी के स्वतंत्रता सेनानी रघुवीर सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : SASNI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

गांव कौमरी निवासी ठाकुर रघुवीर सिंह ने आजादी की लड़ाई में हमेशा देश का झंडा बुलंद रखा। कई बार जेल जेल गए। लाठियां व कोड़ों की मार खाई फिर भी कभी अंग्रेजों के सामने घुटने नहीं टेके। हमेशा भारत माता का जयघोष करते हुए अंग्रेजों से आजादी के लिए लड़ते रहे। आजादी के बाद सरकार ने उन्हें ताम्रपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
ठा. रघुवीर सिंह का जन्म 1916 को गांव कौमरी निवासी तोताराम जी के घर हुआ। वह एक साधारण किसान थे। पांचवीं तक की पढ़ाई करने के बाद वह घर पर ताले बनाने का काम करते हुए क्षेत्र में घूम-घूम कर अंग्रेजी सरकार के खिलाफ प्रचार करते रहे। लोगों को अपने साथ जोड़कर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लगातार काम करने के कारण वह अंग्रेज अधिकारियों की आंखों की किरकिरी बन गए थे।
विज्ञापन

वर्ष 1941 में एक धरना प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज कर अंग्रेजों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। अदालत ने उन्हें 6 महीने की सजा और 100 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थ दंड न देने पर 2 माह 10 दिन की अतिरिक्त सजा सुनाई गई। जेल जाने के बावजूद ठाकुर रघुवीर सिंह ने अंग्रेजों से हार नहीं मानी। इस पर उन्हें कठोर कारावास में डाल दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजादी के 25 साल पूरा होने पर वर्ष 1972 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उन्हें ताम्रपत्र भेंटकर सम्मानित किया था। वर्ष 2016 में करीब 100 साल की उम्र में उनका निधन होने पर एसडीएम और तहसीलदार ने उनकी अर्थी को कंधा दिया था। संवाद

अन्य स्वतंत्रता सेनानियों की तरह नहीं मिली सुविधा
परिवार के लोग बताते हैं कि अन्य स्वतंत्र सेनानियों की तरह ठा. रघुवीर सिंह के परिवार को सरकार की ओर से कोई सुविधा नहीं मिली। परिवार के लोग आज भी खेती-बाड़ी कर जीवन यापन कर रहे हैं। ठा. रघुवीर सिंह स्वतंत्रता सेनानियों के साथ-साथ क्रांतिकारियों को मुफ्त में शिक्षा प्रदान करते रहे। 1996 में पत्नी लाडो देवी का निधन होने पर वह समाज सेवा में लग गए। दो बेटे कुशल पाल सिंह एवं यतेंद्र कुमार सिंह उनकी देखभाल करते रहे। प्रपौत्र अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि ठा. रघुवीर सिंह आजादी के बाद पांच बार ग्रामसभा के निर्विरोध प्रधान रहे। अपनी पेंशन नाली और खड़ंजा आदि सामाजिक कार्यों में ही खर्च करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed