फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The eyes of the audience became moist after seeing the atrocities on Kashmiri Pandits

हाथरस : कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार देख दर्शकों की आंखें हुईं नम

Sat, 26 Mar 2022 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The eyes of the audience became moist after seeing the atrocities on Kashmiri Pandits
हाथरस : सिनेमा हॉल में फिल्म द कश्मीर फाइल्स देखते दर्शक। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के एक सिनेमाघर में भी द कश्मीर फाइल्स फिल्म शुुक्रवार से प्रसारित की गई। इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की खासी भीड़ उमड़ी। शुक्रवार को शहर के आनंद टाकीज में इस फिल्म का पहला शो देखकर आए दर्शकों ने बताया कि काफी समय बाद कोई अच्छी फिल्म देखने को मिली है। अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार जैसे दिग्गज कलाकारों ने अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया।
कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार को फिल्म में काफी अच्छे तरीके से दिखाया गया है। इसमें कई दृश्य ऐसे हैं, जिन्हें देखकर भावुक होना लाजिमी। युवा पीढ़ी इस फिल्म को जरूर देखें और इससे प्रेरणा लें।
विज्ञापन

- ज्ञानप्रकाश सिंह, दर्शक
दिल दहलाने वाली घटनाओं पर यह फिल्म बनी है। फिल्म को देखकर कई बार डर लगा कि क्या कोई इस तरह से अत्याचार कर सकता है। कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार के बारे में जानना है तो फिल्म जरू देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जयदेव सिंह, दर्शक
90 के दशक में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार को देखकर आंखों में आंसू आ गए। काफी भावुक करने वाली फिल्म है। काफी समय बाद सिनेमाघर में सच्ची घटना पर आधारित फिल्म लगी है।

-सोनू कुमार, दर्शक
रिलीज होने के साथ 200 स्क्रीन टैक्स फ्री थीं। इसमें हाथरस का नाम नहीं है, इसलिए फिल्म टैक्स फ्री नहीं हो सकी है। रविवार के लिए अभी से शो बुक हो गए हैं। इस फिल्म को लेकर लोगों में खासा उत्साह है।
-अनिल दीक्षित, सिनेमाघर प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed