फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The echo of the uproar in the district hospital reached the government

हाथरस : शासन तक पहुंची जिला अस्पताल में हुए हंगामे की गूंज

Fri, 09 Dec 2022 11:40 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The echo of the uproar in the district hospital reached the government
हाथरस : जिला महिला अस्पताल में लगी मरीजों की कतार। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बागला जिला अस्पताल में हुए हंगामे की गूंज शासन तक पहुंच गई है। उपमुख्यमंत्री ने इस प्रकरण की जांच करने के आदेश एडी स्वास्थ्य को दिए हैं और जांच रिपोर्ट मांगी है। इधर, बृहस्पतिवार को बागला जिला अस्पताल में कामकाज पटरी पर लौटा और ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही।
उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले बागला जिला अस्पताल में एक आशा कार्यकर्ता और एक एसीएमओ के चालक के मध्य विवाद के उपरांत एसीएमओ के चालक ने आशा कार्यकर्ता के साथ मारपीट कर दी थी। इस मामले ने बृहस्पतिवार को तूल पकड़ लिया था।
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं ने इस चालक की चप्पलों से धुनाई की थी। इसके बाद ओवरब्रिज पर जाम लगा दिया था। फिर आशा कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल का गेट बंद कर धरना दिया था। राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के अध्यक्ष पंकज धवरैय्या कुछ लोगों के साथ वहां पहुंच गए थे। इस दौरान वहां सीएमओ व अन्य अधिकारियों से अभद्रता की गई थी। पुलिस से तीखी नोक-झोंक के बीच धक्का-मुक्की हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पंकज धवरैया सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इतना ही नहीं इस मामले में अलग-अलग तहरीरों पर दो मुकदमे भी दर्ज हुए थे। सीएमओ की तहरीर पर एक मुकदमे में पंकज धवरैया व 150 अज्ञात आशा कार्यकर्ता आरोपित किए गए थे। इसमें सरकारी कामकाज में बाधा डालने, तोड़फोड़ करने, जान से मारने की धमकी देने जैसे आरोप लगाए गए थे।
दूसरा मुकदमा एसीएमओ नरेश गोयल ने पंकज धवरैया आदि के विरुद्ध दर्ज कराया था। इसमें एसीएमओ को चप्पल दिखाने, सीएमओ को पीटने की धमकी देने आदि के आरोप लगाए गए थे। इस पूरे हंगामे के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इस प्रकरण की गूंज शासन तक पहुंच गई है। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने एडी हेल्थ को जांच कर 14 दिसंबर तक आख्या देने के निर्देश दिए हैं। इधर, जिला अस्पताल व महिला अस्पताल में रोजाना की तरह काफी मरीजों की भीड़ लगी और चिकित्सक व अन्य स्वास्थ्य कर्मी काम में व्यस्त रहे। संवाद

कम संख्या में आईं जिला अस्पताल में आशा कार्यकर्ता
हाथरस। इस हंगामे में पुलिस ने बृहस्पतिवार को पंकज धवरैया सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं मुकदमे में 150 अज्ञात आशा कार्यकर्ता भी आरोपी हैं। पुलिस अब इनकी पहचान करने में जुटी है। इसके लिए छानबीन भी जा जा रही है। इधर, इस मुकदमे के कायम होेने के बाद शुक्रवार को जिला महिला अस्पताल में आशा कार्यकर्ता कम संख्या में आईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed