फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The divisional head will not hang with the contenders of the district head

हाथरस: जिलाध्यक्ष के दावेदारों के साथ नहीं घूमेंगे मंडलाध्यक्ष

Mon, 18 Nov 2019 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The divisional head will not hang with the contenders of the district head
रुहेरी स्थित एक होटल पर मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक करते बृज क्षेत्र के संगठन मंत्री। - फोटो : HATHRAS
‘जिलाध्यक्षी’ के दावेदारों के साथ नहीं घूमेंगे मंडलाध्यक्ष
विज्ञापन

भाजपा बृज क्षेत्र के संगठन मंत्री ने मंडल अध्यक्षों के साथ की बैठक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिलाध्यक्ष के दावेदारों के साथ मंडलाध्यक्ष नहीं घूमेंगे। भाजपा बृज क्षेत्र के संगठन मंत्री भवानी सिंह ने रविवार को रुहेरी स्थित एक ढाबे पर मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक की। जिले में पहली बार मंडल अध्यक्षों के प्रतिनिधि बनाए गए हैं।
भाजपा ने जमीनी संपर्क और संवाद बढ़ाने के लिए सांगठनिक संरचना में बड़ा बदलाव किया है। संगठनात्मक कार्यों की सुगमता और सरलता के लिए मंडल अध्यक्षों के प्रतिनिधि भी बनाए गए हैं, ताकि मंडलाध्यक्ष की गैर मौजूदगी के दौरान काम में अड़चनें नहीं आएं। मंडल अध्यक्षों के चुनाव के बाद 20 नवंबर को जिलाध्यक्ष पद के लिए आवेदन लिए जाएंगे। आधा दर्जन से अधिक पदाधिकारी जिलाध्यक्ष की दौड़ में शामिल हैं। मंडलाध्यक्षों की सहमति पर जिलाध्यक्ष की घोषणा आलाकमान द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन

इस सिलसिले में रविवार को बृज क्षेत्र के संगठन मंत्री भवानी सिंह ने रुहेरी स्थित एक ढाबे पर मंडलाध्यक्षों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कोई मंडलाध्यक्ष किसी दावेदार के साथ नहीं घूमें। जिलाध्यक्ष के दावेदारों के फोन भी आ रहे हैं। इस पर ध्यान न दें। जिलाध्यक्ष का चुनाव निष्पक्ष और शांति पूर्ण होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बनाए गए मंडल अध्यक्ष के प्रतिनिधि
हाथरस नगर लीलावती पुंढीर, हाथरस जंक्शन में सुनीता सिंह, मीतई दुर्गेश नंदनी, रुहेरी भोला सिंह रावत, सासनी मनीष कुशवाहा, अगसौली राजवीर सिंह लोधी, सिकंदराराऊ में मीरा माहेश्वरी, ऐंहन में अनिल सिसौदिया, पुरदिलनगर प्रवेश कुमार, हसायन चंद्रप्रकाश माहौर, सादाबाद प्रभात पचौरी, बिसावर तुलसी प्रसाद अग्रवाल, कुरसंडा में चंद्रभान सिंह, सहपऊ में विजय सिंह, मुरसान में रामगोपाल बघेल को प्रतिनिधि बनाया गया है। हाथरस नगर व रूहेरी मंडल के अध्यक्षों की अभी घोषणा होना बाकी है। शाम को जिला चुनाव प्रभारी लज्जारानी गर्ग ने भी जिला कार्यालय पर पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ जिलाध्यक्ष के चुनाव को लेकर मंथन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed