फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The district administration has drawn the blueprint for the webcasting of all the booths

हाथरस : सभी बूथों की वेबकास्टिंग को जिला प्रशासन ने खींचा खाका

Sat, 29 Jan 2022 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The district administration has drawn the blueprint for the webcasting of all the booths
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विधानसभा निर्वाचन में जिले में तीसरे चरण में होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से कराए जाने को लेकर प्रशासन की ओर से सभी बूथों की वेबकास्टिंग कराए जाने को लेकर खाका खींच लिया है। प्रशासन की ओर से सभी बूथों की वेबकास्टिंग कराए जाने के लिए सीएससी व अन्य माध्यमों का सहारा लिया जा रहा है। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों के सीएससी संचालकों को तैनात किया जा रहा है।
जिले में प्रशासन की ओर से अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों व मतदेय स्थलों का खाका खींच लिया गया है। प्रशासन की ओर से इन बूथों पर होने वाली मतदान प्रक्रिया की वेबकास्टिंग के जरिए निगरानी की जाएगी। यहां जिला प्रशासन की ओर से 112 मतदेय स्थल व 69 मतदान केंद्र को अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। जिला प्रशासन की ओर से विधानसभा 2022 को लेकर मतदान केंद्रों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

इन मतदान केंद्रों व मतदेय स्थल पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम रहेंगे । वहीं प्रशासन की ओर से अब जिले के सभी बूथों की वेबकास्टिंग कराए जाने के लिए भी खाका खींचा गया है। जिले में संचालित सीएससी व अन्य माध्यमों से हर बूथ की वेबकास्टिंग कराए जाने की तैयारी की जा रही है। इसे लेकर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के सीएससी संचालकों का डाटा एकत्रित किया जा रहा है, जिससे कि सभी बूथों की बेवकास्टिंग कराई जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed