फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The death of the head of the bike rider Kuktai due to the collision of the vehicle

हाथरस : वाहन की टक्कर से बाइक सवार कुकटई के प्रधानपति की मौत

Sun, 27 Jun 2021 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The death of the head of the bike rider Kuktai due to the collision of the vehicle
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

मुरसान चौराहे पर शनिवार की सुबह किसी वाहन ने बाइक सवार ग्राम पंचायत कुकटई के प्रधानपति को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें गंभीर हालत में आगरा के लिए रेफर कर दिया, लेकिन आगरा ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। इस मामले में मृतक के पिता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गांव कुकटई निवासी जयपाल सिंह पुत्र राम सिंह निवासी कुकटई ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उनका बेटा रघुराज सिंह उर्फ कलुआ 26 जून की सुबह किसी काम से सादाबाद आया था। सादाबाद में मुरसान चौराहे पर उनके पुत्र को किसी वाहन चालक ने अपने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी, जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और उनके बेटे के गंभीर चोट आईं। जब घटना की सूचना पुलिस द्वारा उन्हें मिली तो वह मौके पर पहुंचे। एबुलेंस के जरिये उनके बेटे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed