फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The dead body was lying in the house for three days due to burial dispute

हाथरस : दफनाने के विवाद में तीन दिन घर में पड़ा रहा शव

Thu, 22 Sep 2022 12:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 12:01 AM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)क्षेत्र के गांव मानिकपुर निवासी एक युवक का शव दफनाने को लेकर विवाद के चलते तीन दिन तक उसके घर में ही पड़ा रहा। प्रशासन को मामले की सूचना मिली तो तहसीलदार ने गांव पहुंचकर परिजनों को समझाया और गांव के ही कब्रिस्तान में शव को दफन कराया।गांव में कुछ घुमंतु जाति के परिवार आवास बनाकर रहते हैं। उसकी मां अनाड़ी देवी ने बताया कि उसे कुछ दिन पहले पीलिया रोग हो गया था।

विज्ञापन
Hathras: The dead body was lying in the house for three days due to burial dispute
हाथरस : गांव मानिकपुर में शव को दफनाने के लिए खोदी गई कब्र। संवाद - फोटो : SHAPHU

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मानिकपुर निवासी एक युवक का शव दफनाने को लेकर विवाद के चलते तीन दिन तक उसके घर में ही पड़ा रहा। युुवक पंजाब के अमृतसर में रहकर शिलाजीत बेचने का काम करता था। प्रशासन को मामले की सूचना मिली तो तहसीलदार ने गांव पहुंचकर परिजनों को समझाया और गांव के ही कब्रिस्तान में शव को दफन कराया।
गांव में कुछ घुमंतु जाति के परिवार आवास बनाकर रहते हैं। इसी परिवार के करन सिंह का 35 वर्षीय पुत्र अकल सिंह अन्य लोगों के साथ मिलकर पंजाब के अमृतसर में शिलाजीत बेचने का कार्य करता था। उसकी मां अनाड़ी देवी ने बताया कि उसे कुछ दिन पहले पीलिया रोग हो गया था। इलाज के दौरान सोमवार सुबह चार बजे उसकी मौत हो गई। अपने रीति रिवाज के तहत वह शव को दफनाने के लिए सोमवार की रात में ही ले आए। इसके बाद वह अपने रिश्तेदार एवं परिचितों के आने के इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

बुधवार को उन्होंने जिस जगह उनके पुरखे दफनाए गए थे, वहां कब्र खोदनी शुरू की तो ग्राम प्रधान और उनके प्रतिनिधि ने उसे रुकवा दिया। इसे लेकर उनमें काफी विवाद हुआ। प्रधान का कहना था कि जिस स्थान पर मृतक के परिजन कब्र खोद रहे थे, वह चारागाह की जगह है और इसके पास ही गांव का खेल मैदान बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, मृतक के परिजनों का कहना था कि जिस स्थान पर उनके पुरखे दफन हुए हैं, वह वहीं शव को दफनाएंगे। विवाद बढ़ता गया। मृतक की मां का आरोप है कि प्रधान पति एवं प्रधान ने उनके द्वारा खोदवाई गई कब्र को बंद कर दिया। वह उनके साथ हाथापाई पर उतर आए। विवाद बढ़ता देख किसी ने पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी सतीश कुमार ने मृतक के परिवार को काफी समझाने की कोशिश की।

सूचना मिलने पर तहसीलदार सादाबाद कीर्ति सिंह एवं क्षेत्रीय लेखपाल सूर्यरंजन भी पहुंच गए। तहसीलदार ने उनको समझा-बुझाकर अन्य कब्रिस्तान में शव को दफनाने के लिए तैयार कर लिया। देर शाम को परिजनों ने शव को गांव में ही दफना दिया। तहसीलदार का कहना है कि शव को गांव के कब्रिस्तान में ही दफन करा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed