फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The daughters of the district waved the flag in NEET

हाथरस : जिले की बेटियों ने नीट में लहराया परचम

Fri, 09 Sep 2022 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The daughters of the district waved the flag in NEET
हाथरस : नीट परीक्षा पास करने वाली शिवानी सिंह को मिठाई खिलातीं उनकी मां। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

यूपी बोर्ड, सीबीएसई के बाद अब नीट में भी जिले की बेटियों ने परचम लहराया है। हाथरस जंक्शन निवासी गौरी सिंह ने 3494वीं, सॉकेत कॉलोनी निवासी प्राची उपाध्याय ने 4523वीं और गांव अफोया निवासी शिवानी ने 5836वीं रैंक हासिल की है। इनकी सफलता से परिवार के साथ क्षेत्र के लोगों में भी खुशी का माहौल है।
हाथरस जंक्शन निवासी गौरी सिंह ने 720 में 639 अंक प्राप्त किए हैं। गौरी का सामान्य श्रेणी वर्ग में आल इंडिया रैंक 3494 है। गौरी सिंह सुरेंद्र नाथ पूर्व माध्यमिक विद्यालय हाथरस के शिक्षक सचिन कुमार सिंह की पुत्री और मलखान सिंह इंटर कालेज ठूलई में शिक्षक रहे भीमपाल सिंह की पौत्री हैं। शहर के अलीगढ़ रोड स्थित सॉकेत कॉलोनी निवासी कन्हैयालाल शर्मा की बेटी प्राची उपाध्याय ने 650 अंक प्राप्त कर सामान्य श्रेणी में 4523 वी रैंक प्राप्त की।
विज्ञापन

प्राची के पिता एवं मां प्रतिभा उपाध्याय बेसिक शिक्षा विभाग में प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत हैं। बाबा खुटीपुरी ब्राह्मण निवासी हरिचरन शर्मा भी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक है। प्राची की सफलता पर समाजसेवी केके दीक्षित, आचार्य महेश चंद उपाध्याय, सतीश चंद्र शर्मा, हरीबाबू फौजी, नरेंद्र चौहान, राजाराम शर्मा, शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा, ब्लॉक मुरसान अध्यक्ष योगेश कुमार शर्मा आदि ने खुशी जताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवानी के दोनों भाई और बहन हैं आईआईटीयन
जंक्शन क्षेत्र के गांव अफोया निवासी विजय भारद्वाज की बेटी शिवानी भारद्वाज ने भी 5836वीं रैंक हासिल किया है। शिवानी ने बताया कि उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरणा अपने परिवार से ही मिलती थी। उनकी बड़ी बहन निश्चल भारद्वाज आईआईटी से पीएचडी कर रही हैं, बड़े भाई प्रज्ज्वल भारद्वाज आईआईटी से एमटेक कर रहे हैं और उनके छोटे भाई प्रखर भारद्वाज आईआईटी से ही बीटेक कर रहे हैं। उन्होंने अपने लिए मेडिकल का क्षेत्र चुना। शिवानी का कहना है कि एक अच्छा डॉक्टर बनने के लिए अच्छा इंसान बनना आवश्यक है। शिवानी ने बताया कि अपनी पढ़ाई के साथ साथ वह एक ऐसा स्टार्टअप भी शुरू करेंगी जिससे गरीबों वंचितों और मजदूर वर्ग के बच्चों के लिए अच्छी गुणवत्ता की शिक्षा की व्यवस्था हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed