फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The cooks will get honorarium on the festival, the department has prepared

हाथरस : रसोइयों को मिलेगा त्योहार पर मानदेय, विभाग ने की तैयारी

Tue, 02 Nov 2021 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The cooks will get honorarium on the festival, the department has prepared
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मानदेय न मिल पाने से रसोइया परेशान हैं। पांच माह से मानदेय का भुगतान न होने से आर्थिक रसोइया मुश्किलों से जूझ रहे हैं, लेकिन अब दीपावली का पर्व उल्लास के साथ रसोइया मना सकेंगे। इसके लिए उन्हें तीन-तीन माह का मानदेय दिया जा रहा है।
जिले भर के 1204 परिषदीय विद्यालयों में 2500 रसोइया तैनात हैं। पांच माह अप्रैल, जुलाई, अगस्त, सितंबर व अक्तूबर का मानदेय न मिलने से रसोइया को आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। रसोइया मजदूरों को प्रति माह 1500 रुपये का मानदेय मिलता है।
विज्ञापन

बकाया मानदेय भुगतान की मांग को लेकर आए दिन रसोइया मजदूर आवाज बुलंद कर रहे थे, लेकिन कोई सुध नहीं ली जा रही है। इस बीच दीपावली पर्व भी आ गया। मानदेय न मिलने से रसोईया काफी मायूस थे। रसोइयों का आरोप है कि विभाग काम तो करा रहा है, लेकिन उन्हें समय से मानदेय उपलब्ध नहीं कराया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपावली के त्योहार पर मानदेय दिलाये जाने के लिए लगातार बीएसए व बीईओ कार्यालयों के चक्कर रसोईया काट रहे थे। अब आनन-फानन विभागीय अधिकारी रसोइयों को मानदेय दिलाने की तैयारी में जुट गए है।

जिला समन्वयक एमडीएम अरविंद शर्मा का कहना है सामान्य जाति के 1751 रसोइयों को अप्रैल, मई और जुलाई माह का मानदेय देने की तैयारी है। वहीं जिले के 780 रसोइया अनुसूचित जाति वर्ग के हैं। उन्हें सितंबर माह तक का मानदेय दिया जा रहा है। दीपावली के पर्व से पूर्व ही रसोइयों के खातों में मानदेय पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed