{"_id":"63655cc6da918b1a084c655d","slug":"hathras-the-condition-of-the-roads-is-dilapidated-people-upset-due-to-waterlogging-in-the-rain-hathras-news-ali304028533","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सड़कों की हालत जर्जर, बारिश में जलभराव से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सड़कों की हालत जर्जर, बारिश में जलभराव से लोग परेशान
विज्ञापन
हाथरस : नगर पालिका के वार्ड नंबर एक में टूटी सड़क। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के वार्ड नंबर दो में टूटी सड़कें, गंदगी और जलभराव से लोगों को निजात नहीं मिली। वार्ड के कई मोहल्लों की गलियों की हालत जर्जर है। कई हैंडपंप खराब पड़े हैं। बारिश में लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ा। बजट के अभाव में कई निर्माण कार्य इस वार्ड में नहीं हो पाए।
नगर पालिका के वार्ड नंबर दो में आवास-विकास कॉलोनी के पांचों सेक्टर के अलावा ब्रह्मपुरी, अशोक नगर, दिलीप नगर और अहियापुर का कुछ हिस्सा आता है। इस वार्ड में जगह जगह बिजली की लाइनें झूल रही हैं। साथ ही पानी निकासी के लिए बनाया गया नाला जलनिकासी को दूर नहीं कर पा रहा है। इसके अलावा वार्ड में कई पार्कों का सौंदर्यीकरण नहीं हो पाया है। कई गलियों का निर्माण नहीं हुआ और वह जर्जर हालत में हैं। अमृत योजना के तहत डाली गई पाइप लाइन से भी सड़क की हालत खस्ता हो गई है।
बाशिंदों की व्यथा
हमारे वार्ड में पानी निकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। इस कारण बारिश के दिनों में जलभराव हो जाता है। पानी निकासी के लिए नगर पालिका द्वारा इंतजाम नहीं किए गए हैं, इसलिए हर बारिश में बहुत दिक्कत होती हैं। सड़कों की हालत जर्जर है। कुछ काम हुआ है। सभासद को 10 में से छह नंबर देते हैं।
विज्ञापन
-रवींद्र सिंह, आवास-विकास कॉलोनी
सभासद ने इलाके में अमृत योजना के तहत पानी की टंकी बनवाई है, जिससे दोनों समय पानी आ रहा है। साथ ही कुछ सड़कों का निर्माण नहीं हो सका है। बारिश के पानी के निकासी के पर्याप्त इंतजाम की जरूरत है, ताकि आमजन को राहत मिल सके। सभासद को 10 में से सात नंबर देते हैं।
-गिरधारी कौशिक, अहियापुर
हमारे वार्ड में सफाई सही हो रही है। लाइट भी लग रही है। सबसे बड़ी परेशानी पानी की निकासी के इंतजाम न होना। साथ ही पार्कों का अभी तक सौंदर्यीकरण नहीं हुआ है। इस कारण व्यायाम व बच्चों के खेलने में मुश्किलें आ रही हैं। कुछ गलियां नहीं बनी हैं। सभासद को 10 में से आठ नंबर देते हैं।
-श्यामसुंदर, आवास-विकास कॉलोनी
वार्ड में कई गलियों का निर्माण नहीं हुआ है। कई हैंडपंप खराब हालत में है। सभासद ने काम कराने के लिए प्रयास तो किए, लेकिन बजट की कमी के चलते कई काम पूरे नहीं हो पाए। मार्गों का निर्माण न होने के कारण गंतव्य की हम सभासद को 10 में से पांच नंबर देंगे।
-कुलदीप कौशिक, आवास-विकास कॉलोनी
वार्ड में 16 नए हैंडपंप लगवाए हैं। साथ ही 14 हैंडपंप रिबोर कराए हैं। अमृत योजना के तहत टंकी का निर्माण कराया गया है। दो पार्कों का निर्माण कार्य हुआ है। 15 गलियों का निर्माण कराया है। विधवा व वृद्धावस्था पेंशन बंधवाने में लोगों को सहयोग किया है। बजट के अभाव में चार पार्कों का निर्माण कार्य नहीं हुआ है। करीब छह हैंडपंप खराब है। साथ ही हमारे वार्ड में पानी निकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। बारिश के दिनों में सड़कों से लेकर घरों के अंदर तक जलभराव हो जाता है। समस्या को दूर करने के लिए प्रयास किए, लेकिन बजट की कमी के चलते काम नहीं हो सका है।
-डॉ. राजेश श्याम रजक, सभासद वार्ड नंबर दो