{"_id":"61ddd32046cca47c476096cc","slug":"hathras-the-condition-of-security-to-visit-banks-petrol-pumps-and-business-establishments-hathras-news-ali28287693","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बैंक, पेट्रोल पंप व व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर जाना सुरक्षा का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बैंक, पेट्रोल पंप व व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर जाना सुरक्षा का हाल
विज्ञापन
हाथरस : पंजाब नेशनल बैंक की मधुगढ़ी शाखा में लगी भीड़। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पुलिस विभाग ने जिलेभर में एक साथ चेकिंग अभियान चलाया। इसके तहत बैंक, पेट्रोल पंप, व्यापारिक प्रतिष्ठान आदि की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सीसीटीवी कैमरों के संचालन के बारे में भी जानकारी ली गई।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में मंगलवार को जिले में बैंक, एटीएम, पेट्रोल पंप, व्यापारिक प्रतिष्ठान और अन्य वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा के लिए दो पहिया और चार पहिया वाहनों की सघन चेकिंग के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके तहत जिले के सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी,चौकी प्रभारियों द्वारा पुलिस बल के अपने-अपने क्षेत्र में स्थान चिन्हित कर बैरियर लगाकर सघन चेकिंग की। पुलिस द्वारा सभी बैंकों व पेट्रोल पंप पर जाकर सीसीटीवी कैमरों की दिशा एवं दशा जांची गई। साथ ही सभी प्रबंधकों से कुशलता जानी। अभियान के दौरान समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और चौकी प्रभारियों द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने, शांति/कानून व्यवस्था के दृष्टिगत विभिन्न पाइंट्स और क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की बैरियर लगाकर चेकिंग की गई।
क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक और चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि चेकिंग के दौरान अकारण किसी को परेशान न किया जाए। बुजुर्गों और महिलाओं को अनावश्यक न रोका जाए। इसी क्रम में पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा वाहन चेकिंग और तलाशी अभियान के दौरान तेज गति से वाहन चलाने, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी, बिना हेलमेट चलने वाले, चार पहिया वाहन में बिना सीट बेल्ट यात्रा करने वाले व्यक्तियों का मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया गया।
विज्ञापन
लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गय़ा। कोविड महामारी के संक्रमण के दृष्टिगत लोगों से अपील की जा रही है कि कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए घर से निकलते समय मास्क का प्रयोग करें। आपस में दो गज की दूरी बनाये रखें। हाथों को नियमित रूप से साबुन, हैंडवॉश, सैनिटाइजर से साफ करते रहें एवं रात्रि कोरोना कर्फ्यू एवं कोविड गाइडलाइन का पालन करें। संवाद