{"_id":"62f001958cd7121fa211bb09","slug":"hathras-the-condition-of-gt-road-is-poor-3-km-big-potholes-sikandhra-rahu-news-ali297730770","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जीटी रोड का हाल बेहाल, तीन किमी. तक है बड़े-बड़े गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जीटी रोड का हाल बेहाल, तीन किमी. तक है बड़े-बड़े गड्ढे
विज्ञापन
जीटी रोड पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढे। संवाद
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
अलीगढ़-सराय नेशनल हाईवे बाईपास से नगर में गुजर रहे तीन किमी का जीटी रोड बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। हालात यहां तक बदतर हो गए हैं कि ट्रक इन गड्ढों में फंस जा रहे हैं। छोटे वाहन तो पलट ही जा रहे हैं। लोगों का पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है।
बता दें कि एक तरफ तो हाई क्लास क्वालिटी का नेशनल हाईवे बन रहा है वहीं दूसरी तरफ कस्बे की तरफ आने वाले तीन किमी जीटी रोड का पहले से ही गड्ढों से बदतर स्थिति में है। बारिश के चलते इन गड्ढों में पानी भर जा रहा है। सराय गांव से लेकर एटा रेलवे फाटक तक सड़क का हाल बेहाल हो गया है। नगर में हालात ज्यादा खराब है। आए दिन हादसे होते रहते हैं।
।
- गड्ढों में पानी भरने से जब पास से वाहन तेज गति से गुजरता है तो टायर के दबाव पानी चेहरों और कपड़ों पर आकर गिरता है। दुर्घटना न हो जाए इसलिए साइड में ही चलना पड़ता है। - तरुण त्रिवेदी
विज्ञापन
- निर्माण विभाग पता नहीं क्यों इस सड़क को नहीं बनवा रहा है? वर्षों से यह टूटा पड़ा है लेकिन मरम्मत तक नहीं हो रही है। या तो सरकार झूट बोल रही है या विभाग को पता नहीं चल पा रहा है। - रियाजुद्दीन
- ऐसा लगता है कि जीटी रोड का यह टुकड़ा रामभरोसे हो गया है। जिलाधिकारी से लेकर विधायक और सांसद से इसे बनवाने की गुहार लगाई गई है लेकिन कुछ हो ही नहीं रहा है। - मनोज जौदान