फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The color of Corona has been thrown away Holi will be played with saffron gulal

हाथरस : रंग कोरोना का उतार फेंका है...भगवा गुलाल से खेलेंगे होली

Sun, 22 Jan 2023 11:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The color of Corona has been thrown away Holi will be played with saffron gulal
हाथरस : शहर की एक फैक्टरी में तैयार होता गुलाल। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

इस बार होली पर इस बार भगवा रंग खूब जमेगा। हाथरस के विख्यात रंग-गुलाल उद्योग ने कमर कस ली है। कारखानों में रंग-गुलाल बनाने का काम तेजी से चल रहा है। निर्माताओं का कहना है कि सबसे ज्यादा मांग भगवा रंग की है। उन्हें इस होली पर गुलाल और रंग की भारी खपत की उम्मीद है।
हाथरस के गुलाल और रंग की मांग दूर-दूर तक है। फिल्मी दुनिया में भी होली पर हाथरस का रंग उड़ता है। अब होली में दो माह से भी कम समय बचा है। ऐसे में यहां रंग और गुलाल के कारखानों में तेजी से काम चल रहा है। बाहर से आर्डर भी आने शुरू हो गए हैं और उसी हिसाब से माल तैयार कराया जा रहा है। वैसे पिछले कई साल से सबसे मांग भगवा गुलाल और रंग की है। इस बार भी कारखानों में भगवा गुलाल और रंग के ही आर्डर आ रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

दो शिफ्टों में चल रहा कारखानों में काम
शहर में गुलाल और रंग के 12 से अधिक छोटे-बड़े कारखाने हैं। करीब आठ हजार लोग इस उद्योग से जुड़े हैं। भारी मांग को पूरा करने के लिए कारखानों में दो शिफ्टों में काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह बनता है रंग-गुलाल
उद्यमी बताते हैं कि स्टार्च अथवा शेलखड़ी में रंग मिलाकर गुलाल तैयार किया है। कच्चा माल दिल्ली, अहमदाबाद, सोनीपत, पानीपत आदि जगहों से आता है। फिर यहां होली खेलने वाले रंग तैयार किए जाते हैं।
इस बार गुलाल की मांग ज्यादा है। कोरोना के चलते कारोबार बेपटरी हो गया था। इस बार कारोबार में बूम की उम्मीद है। उम्मीद है कि लोग खुलकर होली खेेलेंगे। इसलिए आर्डर भी सही आ रहे हैं। हाथरस का गुलाल और रंग काफी दूर-दूर तक जाता है।
कृष्णा गर्ग, रंग उद्यमी।
यहां के रंग की मांग बॉलीवुड तक रहती है। सबसे ज्यादा डिमांड भगवा रंग के गुलाल की है। अभी तक जो आर्डर मिले हैं, उसमें आधा माल तो भगवा रंग के गुलाल का आया है। आर्डर के हिसाब से माल तैयार कराया जा रहा है।

विनोद मित्तल कुमार , रंग उद्यमी।
गुलाल-रंग तैयार करने का काम शुरू हो गया है। सबसे ज्यादा डिमांड भगवा रंग की है। दो साल से कोरोना था और लोग खुलकर होली नहीं खेल पा रहे थे। इस बार लोग खुलकर होली खेलेंगे। ऐसे में कोरोना में हुए घाटे से उबरने की उम्मीद है।
देवेंद्र गोयल, रंग उद्यमी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed