{"_id":"6182ce70aa9d59428a4359f4","slug":"hathras-the-city-lit-up-on-the-eve-of-diwali-hathras-news-ali2773943175","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : दिवाली की पूर्व संध्या पर जगमगाया शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : दिवाली की पूर्व संध्या पर जगमगाया शहर
विज्ञापन
हाथरस : दिवाली की पूर्व संध्या पर रोशनी से जगमगाते मकान। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
दिवाली की पूर्व संध्या पर घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए गए। देर शाम शहर के बाजार और घर रंग बिरंगी झालरों से जगमग दिखाई दिए। अधिकांश इमारतें रोशनी से नहाई हुई नजर आईं। दिवाली के एक दिन पहले बुधवार को नरक चतुर्दशी का पर्व मनाया गया। शाम से रात नौ बजे तक पूजा-अर्चना का क्रम चला। नरक चतुर्दशी के मौके पर लोगों ने नरक से मुक्ति पाने के लिए यमराज की पूजा-अर्चना की। घरों के द्वारा पर दीपक जलाए गए। इसके अलावा लोगों ने अहोई अष्टमी को रखे गए जल को पानी में मिलाकर स्नान किया। संवाद
बागला कॉलेज में सजा आतिशबाजी का बाजार
हाथरस। दिवाली पर इस बार पटाखों की कमी है। शहर के बागला कॉलेज के मैदान पर एक दर्जन से अधिक दुकानें लगीं। इन दुकानों पर लोगों ने खूब पटाखे खरीदे। करीब चार से पांच करोड़ रुपये का जिलेभर में पटाखा करोबार हुआ। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सादाबाद, सासनी, मुरसान और शहर के बागला कॉलेज में पटाखा बाजार सजाया गया। साथ ही पटाखों की दुकानों पर पानी और रेत आदि का भी इंतजाम किया गया। संवाद