{"_id":"633737fd25c24a3b371ff7b9","slug":"hathras-the-child-s-bone-broken-due-to-the-teacher-s-negligence-sadabad-news-ali3016237189","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: शिक्षक की लापरवाही से टूटी बच्चे की हड्डी, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: शिक्षक की लापरवाही से टूटी बच्चे की हड्डी, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग
Sat, 01 Oct 2022 12:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:09 AM IST
सार
अरविंद कुमार पुत्र राम नारायण ने शिकायत देते हुए कहा है कि वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का पेट पालते हैं। उसका बेटा प्रिंस गांव के प्राथमिक विद्यालय में पांचवीं कक्षा का छात्र है। 27 सितंबर को उसका बेटा पढ़ने स्कूल गया था। इस दौरान शिक्षक की लापरवाही से उसके हाथ के हड्डी टूट गई।
विज्ञापन
परिजनों के साथ शिकायत करने आया प्रिंस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्राथमिक विद्यालय गुरसौटी में एक बच्चे की हाथ की हड्डी टूट जाने के मामले में परिजन शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे। अभिभावकों ने स्कूल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
अरविंद कुमार पुत्र राम नारायण ने शिकायत देते हुए कहा है कि वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का पेट पालते हैं। उसका बेटा प्रिंस गांव के प्राथमिक विद्यालय में पांचवीं कक्षा का छात्र है। 27 सितंबर को उसका बेटा पढ़ने स्कूल गया था। इस दौरान शिक्षक की लापरवाही से उसके हाथ के हड्डी टूट गई।
विज्ञापन
प्रिंस ने कई बार शिक्षकों से इसके बारे में शिकायत की, लेकिन उसकी अनसुनी कर दी गई। किसी अन्य व्यक्ति ने आकर प्रिंस के साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी। अरविंद कुमार का कहना है कि वह मजदूरी करता है और प्रिंस के उपचार के लिए भी उसके पास पैसे नहीं है। इस मामले में पुलिस उसकी मदद करे।
विज्ञापन