{"_id":"630671f8a45fd26ed010b79a","slug":"hathras-the-car-overturned-uncontrollably-girl-died-27-injured-hathras-news-ali2988343102","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अनियंत्रित होकर पलटी गाड़ी, युवती की मौत, 27 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अनियंत्रित होकर पलटी गाड़ी, युवती की मौत, 27 घायल
विज्ञापन
हाथरस : दुर्घटना में घायलों का जिला अस्पताल में होता उपचार और मौके पर मौजूद सीओ सिटी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ/सादाबाद/हाथरस।
बुधवार की रात्रि आठ बजे के लगभग सहपऊ क्षेत्रांतर्गत सहपऊ- कुकरगवां संपर्क मार्ग पर नगला बादाम के पास एक मैक्स पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस गाड़ी में 28 लोग सवार थे। दुर्घटना में एक युवती की मौत हो गई, जबकि 27 लोग घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को वहां से निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ घायलों को सहपऊ व सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचाया। वहां पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी आ गए। कुछ घायलों को जिला अस्पताल हाथरस लाया गया।
आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के गांव पैसई के मजरा नगला उमराव निवासी हरदयाल की ससुराल गांव पुरा थाना हाथरस जंक्शन में है। पिछले दिनों उनकी सलहज की मौत हो गई थी। बुधवार को गांव पुरा में त्रयोदशी संस्कार था। इसमें नगला उमराव के लोग आए थे। यह लोग जब वहां से दावत खाकर लौटकर जा रहे थे तो मैक्स पिकअप गाड़ी सहपऊ-कुकरगंवा संपर्क मार्ग पर बुधवार की रात्रि करीब आठ बजे अनियंत्रित होकर पलट गई।
दुर्घटना में अंबिका (26 वर्ष) पत्नी यतेंद्र कुमार, चांदनी (20 वर्ष) पत्नी वीरेंद्र, सिमरन (7 वर्ष) पुत्री, कीर्ति (6 वर्ष) पुत्री वीरेंद्र, राम सहाय (72 वर्ष )रिषी कुमार (18 वर्ष), नीरज (42 वर्ष) पत्नी भगवती, शिवानी (8 वर्ष) पुत्री ओमवीर, अजय देवी (25 वर्ष) पत्नी पुष्पेंद्र, रामेंद्र (24 वर्ष), उर्मिला (32 वर्ष) पत्नी मलखान सिंह, ललिता (32 वर्ष) पत्नी तेजवीर सिंह, नेहा (8 वर्ष) पुत्री तेजवीर, मिथलेश ( 45 वर्ष) पुत्री मूलचंद, जितेंद्र (10 वर्ष ) पुत्र मूलचंद, सौरभ (10 वर्ष) पुत्र ओमवीर, अमर सिंह (50 वर्ष), मालती देवी (40 वर्ष) पत्नी महेशपाल, शैले (10 वर्ष) पुुत्र महेशपाल, मधु (20 वर्ष) पुत्री धर्म सिंह, राखी (18 वर्ष) पुत्री धर्मवीर के अलावा कविता (22 वर्ष) पुत्री सत्यवीर सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद जब घायलों ने चीख-पुकार मचानी शुरू की तो आसपास के लोग वहां आ गए और गाड़ी में फंसे कुछ घायलों को बाहर निकाला। कुछ घायलों को उपचार के लिए सहपऊ सीएचसी पहुंचाया गया और कुछ घायलों को सादाबाद सीएचसी पर भेजा। सादाबाद में अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार व अन्य अधिकारी भी पहुंच गए। वहां से कई गंभीर घायलों को हाथरस भेज दिया गया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 22 वर्षीय कविता को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं अन्य गंभीर घायलों राखी, मधु व सौरभ को गंभीर हालत में हाथरस जिला अस्पताल से आगरा रेफर कर दिया गया। संवाद