{"_id":"60ccdc068ebc3e2c5501dca2","slug":"hathras-the-car-overturned-after-hitting-the-divider-three-people-injured-hathras-news-ali2658702128","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : डिवाइडर से टकराकर कार पलटी, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : डिवाइडर से टकराकर कार पलटी, तीन लोग घायल
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बाईपास रोड नगला भुस के निकट एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से एक घायल गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।
जिला फिरोजाबाद के टूंडला निवासी देवेंद्र सिंह पुत्र महेंद्र सिंह अपने दो साथियों के साथ अलीगढ़ रिश्तेदारी में एक प्रोग्राम में शामिल होने गए थे। वहां से वह तीनों बृहस्पतिवार की देर रात कार में सवार होकर टूंडला लौट रहे थे।
बाईपास रोड कोतवाली चंदपा क्षेत्र के नगला भुस के पास कार का टायर फट गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। यहां पर लोगों की भीड़ लग गई और पुलिस भी पहुंच गई। कार में फंसे तीनों को बाहर निकाला गया और उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। यहां से देवेंद्र को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।