{"_id":"6266eb2e13133b02da3d8296","slug":"hathras-the-bus-driver-who-ran-after-hitting-him-in-the-push-was-caught-after-following-two-km-from-the-auto-sikandhra-rahu-news-ali2901146145","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ढकेल में टक्कर मारकर भागा बस चालक ऑटो से दो किमी पीछा कर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ढकेल में टक्कर मारकर भागा बस चालक ऑटो से दो किमी पीछा कर पकड़ा
विज्ञापन
स के सामने पत्थर लेकर खड़ा य़ुवक। संवाद
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
पंत चौराहे पर सोमवार की दोपहर एक रोडवेज बस ने ढकेल में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक बस लेकर भागने लगा। इस पर फल विक्रेता ने ऑटो से बस का पीछा किया। दो किमी तक बस का पीछा करने के बाद फल विक्रेता बस के आगे पत्थर लेकर खड़ा हो गया तब चालक ने बस रोकी। यहां दोनों के बीच काफी कहा सुनी हुई लेकिन फल विक्रेता ने हर्जाना लेने के बाद ही बस को जाने दिया।
बता दें कि दोपहर में रोडवेज बस ने पंत चौराहे पर खड़ी एक फल की ढकेल में टक्कर मार दी। इससे ढकेल पर रखे फल बिखर कर सड़क पर गिर गए। ढकेल भी क्षतिग्रस्त हो गई। ढकेल स्वामी ने बस को रुकने का इशारा किया तो बस चालक ने तेज गति से बस आगे बढ़ा दी। यह देखकर फल विक्रेता ऑटो से बस का पीछा करने लगा।
दो किमी दूर जाकर ढकेल स्वामी बस के आगे हाथ में पत्थर लेकर खड़ा हो गया। बस चालक ने यह देख डर से बस रोक दी। इसके बाद बस चालक व उपचालक नीचे उतर आए। काफी देर तक हुई नोकझोंक के बाद जब बस कंडक्टर ने ढकेल वाले को हर्जाना दिया तब कहीं जाकर बस आगे जा पाई। इस दौरान काफी तमाशबीन इकट्ठे हो गए।