फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The body of the youth found near the canal was not identified

हाथरस : नहर के पास मिले युवक के शव की नहीं हुई शिनाख्त

Sun, 04 Jul 2021 11:15 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The body of the youth found near the canal was not identified
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हसायन क्षेत्र के गांव खेरिया के निकट नहर के पानी में मिले युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। इसे लेकर पुलिस ने समाजसेवियों से संपर्क किया। इसके बाद लावारिस शव का दाह संस्कार एडीएचआर की देखरेख और समाजसेवी सुनीत आर्य के नेतृत्व में किया गया।
एक जुलाई 2021 को कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव खेरिया कलां में नहर के पास पानी में 28 वर्षीय अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत और सड़ी-गली हालत में मिला था। जरैरा चौकी चौकी इंचार्ज अरविंद यादव व अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया था, लेकिन शव की शिनाख्त न होने के कारण शव को लावारिस घोषित कर पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस द्वारा समाजसेवी सुनीत आर्य व प्रवीण वार्ष्णेय से शव के अंतिम संस्कार के लिए कहा गया। समाजसेवियों द्वारा शव का धार्मिक रीति रिवाज से अंतिम संस्कार पत्थर वाली स्थित श्मशान घाट पर किया गया। अंतिम संस्कार में सुनील अग्रवाल अध्यक्ष निस्वार्थ सेवा संस्थान, प्रवीण वार्ष्णेय राष्ट्रीय महासचिव एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स, समाजसेवी सुनीत आर्य, सौरभ सिंघल, कमलकांत दोबराबाल, नितिन अग्रवाल, सुरजीत कुमार काली, जितेंद्र कुमार, बंटी भाई कपड़े वाले एवं सिपाही अरविंद कुमार, जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed