फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The beauty of the electronics market was snatched away by the ruin of the farmers.

हाथरस : किसानों की बर्बादी से छिनी इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार की रौनक

Wed, 19 Oct 2022 11:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The beauty of the electronics market was snatched away by the ruin of the farmers.
हाथरस : शहर की एक दुकान पर सजे इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

धनतेरस और दिवाली में अब महज चंद दिन बचे हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स आयटम के कारोबारियों ने अपने शोरूम सजा लिए हैं, लेकिन पिछले दिनों हुई बारिश से किसानों की फसल की बर्बादी का असर इस बाजार पर भी साफ दिख रहा है। कारोबारी अभी से यह मान रहे हैं कि पिछली दिवाली की अपेक्षा इस बार इलेक्ट्रॉनिक्स आयटम की बिक्री कम होगी। पिछली बार की अपेक्षा इन उपकरणों की कीमतें भी 10 से 15 फीसदी तक बढ़ गई हैं। महंगाई और ऑनलाइन शॉपिंग का बढ़ता क्रेज भी इस कारोबार की सेहत पर भारी पड़ रहा है।
दिवाली पर हर बार फ्रिज, एसी, एलईडी, वाशिंग मशीन आदि इलेक्ट्रॉनिक्स आयटमों की बिक्री होती है। हालांकि कोरोना काल में जिस तरह हर कारोबार प्रभावित हुआ, उससे यह कारोबार भी अछूता नहीं रहा। इस बार कारोबारी धनतेरस और दिवाली के पर्व को लेकर काफी उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन पिछले दिनों जिस तरह बारिश ने किसान की फसलों को नुकसान पहुंचाया है, उससे इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों के कारोबारियों की उम्मीदों को भी तगड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन

कारोबारियों का कहना है कि इन उपकरणों के असली खरीदार किसान और ग्रामीण इलाकों के लोग होते हैं, लेकिन जिस तरह बारिश से किसानों को नुकसान हुआ है, उसका असर निश्चित रूप से उनके कारोबार पर भी दिखेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारियों के तर्क
बारिश से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। इस वजह से इस बार पिछली दिवाली की तरह कारोबार नहीं होगा। वैसे भी इलेक्ट्रॉनिक्स आयटमों की ऑनलाइन बिक्री ने रिटेल की दुकानदारी काफी प्रभावित की है। कच्चा माल और भाड़ा मंहगा होने से पिछले साल की अपेक्षा 10 से 15 फीसदी तक सभी उपकरण महंगे हुए हैं। गीजर और विंटर सीजन के उपकरणों की खरीदारी ज्यादा हो रही है।
-पीके जैन, दुकानदार
किसानों को नुकसान हुआ है तो इसका असर बाजार पर पड़ रहा है। पिछले साल की अपेक्षा उपकरणों पर महंगाई भी है। अभी ज्यादा ग्राहक नहीं आ रहे। अब धनतेरस और दिवाली के त्योहार पर देखते हैं कि कितना कारोबार होता है। ऑनलाइन बिक्री का असर भी कारोबार पर पड़ता है। महंगाई से भी कारोबार काफी प्रभावित हुआ है। लोग जरूरत का सामान ज्यादा खरीद रहे हैं।

-मोहित खंडेलवाल, दुकानदार
ग्राहकों की राय
महंगाई ज्यादा है, लेकिन त्योहार भी मनाना है। ऐसे में कम बजट से ही काम चला रहे हैं। अब दुकान पर आए हैं तो देखते हैं कि क्या खरीदकर ले जाएं। वैसे त्योहार पर ही खरीदारी करेंगे।
-विशाल, ग्राहक
सभी इलेक्ट्रॉनिक्स आयटमों पर महंगाई है। इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों के अलावा अन्य खानपान की चीजें भी महंगी हैं। अब बजट के हिसाब से ही खरीदारी करेंगे।
-शुभम, ग्राहक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed