फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The baraatis created a ruckus, entered the cold house and beat up the employees

हाथरस : बरातियों ने मचाया उत्पात, शीतगृह में घुसकर कर्मचारियों से की मारपीट

Wed, 17 Nov 2021 11:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The baraatis created a ruckus, entered the cold house and beat up the employees
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)।
विज्ञापन

एनएस गार्डन में चल रहे शादी समारोह में मंगलवार की रात बरातियों ने जमकर उत्पात मचाया। विरोध करने पर गार्डन से सटे शीतगृह के कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की। शीतगृह में खड़े वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। मारपीट में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो उपद्रवी बराती फरार हो गए। बुधवार की सुबह शीतगृह स्वामी ने दूल्हे के पिता, ताऊ सहित 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
शीतगृह के निदेशक सौरभ चौधरी पुत्र अर्जुन सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात आगरा-अलीगढ़ रोड स्थित गांव समामई स्थित एनएस गार्डन में रिषी कुमार की पुत्री अंतिम पचौरी निवासी नहलोई की बरात अलीगढ़ के गांव बंबनोई थाना अकराबाद से आई थी। गार्डन से सटा हुआ उसका शीतगृह है। इसी परिसर में ही वे सपरिवार रहते हैं। आरोप है कि ड्राइवर दीपक रात नौ बजे मशरूम बेचकर आगरा से कोल्ड पर आया था। गेट के बाहर गाड़ियां खड़ी थी। जिन्हें हटाने के लिए कहा तो बराती नाराज हो गए।
विज्ञापन

लड़के के पिता ताऊ एवं अन्य बराती कोल्ड में घुसकर गाली गलौच और मारपीट करने लगे। शोर गुल सुनकर गेटमैन गौरव चौहान, भाई गौरव, दुष्यंत एवं कोल्ड के कर्मचारी चांदू, अन्नू चौधरी व काना दीपक को बचाने के लिए आ गए। दीपक जान बचाकर घर में घुस गया तो आरोपी दौड़कर घर के अंदर घुस आए। गाली गलौच करते हुए मारपीट की और मशरूम की बिक्री के रुपये छीन लिए। शीतगृह में खड़ी दो गाड़ी, फर्नीचर व अन्य सामान तोड़ दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed