Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The atmosphere of Hathras immersed in patriotism due to the tricolor yatra

हाथरस : तिरंगा यात्रा से देशभक्ति में डूबा हाथरस का माहौल

Thu, 11 Aug 2022 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The atmosphere of Hathras immersed in patriotism due to the tricolor yatra
हाथरस : भाजपा कार्यालय से निकाली गई रैली में शामिल बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भाजपा युवा मोर्चा के बैनर तले बुधवार को तिरंगा यात्रा शहर में निकाली गई। भाजपा के जिला कार्यालय से इस यात्रा का शुभारंभ बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। यह यात्रा शहर के विभिन्न बाजारों से होती हुई आगरा रोड स्थित शहीद स्मारक पर जाकर समाप्त हुई।
राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों का उत्तर प्रदेश सरकार बढ़-चढ़कर प्रोत्साहन कर रही है। यह आयोजन समाज के अंदर उमड़ते राष्ट्र भक्ति की अग्रिम कड़ी है और समाज को प्रेरणा देने का काम कर रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर पर हमारा लक्ष्य 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा पहुंचाना है। हमें गर्व होना चाहिए कि हमारे हाथों में राष्ट्रीय ध्वज है। एक समय था, जब एक साधारण व्यक्ति को राष्ट्रीय ध्वज को हाथ में लेना व फहराने पर पाबंदी थी।
विज्ञापन

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री ने रैली में आए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। स्थान-स्थान पर इस तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया।
इस मौके पर सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, सिकंदराराऊ के विधायक वीरेंद्र सिंह राना, नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, पूर्व विधायक हरिशंकर माहौर, राजवीर पहलवान, हरिशंकर राना, राजेश सिंह गुड्डू, मोहित बघेल, भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी, सुनीता वर्मा, भीकम सिंह चौहान, रामवीर सिंह माहौर, संतराज सिंह, प्रेमसिंह कुशवाहा, रामवीर सिंह भैयाजी, सुरेंद्र सिंह पुंढीर, मथुरा प्रसाद गौतम, शीलेंद्र गौड़, विष्णु बघेल, विशाल गुप्ता, विवेक वार्ष्णेय, संध्या आर्य, स्मृति पाठक, अखिलेश गुप्ता, सोमेश यादव, शिवदेव दीक्षित, धर्मेंद्र उपाध्याय, राजपाल सिंह, रजत चौधरी, अरुण उपाध्याय, शिवम माहेश्वरी, नितिन गौतम, नवनीत गौतम, भानु सिंह, आदित्य, राज सिसौदिया, कृष्णा जादूगर, अजय रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम से जूझे लोग
हाथरस। इस तिरंगा यात्रा के चलते शहर में कई चौराहों पर जाम लग गया। इसकी वजह से लोगों को परेशानी हुई। काफी देर बाद तक पुलिस को यातायात सुचारू कराने के लिए कसरत करनी पड़ी। काफी वाहन इस जाम में फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed