{"_id":"635431e8aa0fcb545164cb91","slug":"hathras-the-accused-who-kidnapped-the-teenager-was-arrested-hathras-news-ali3032543119","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : किशोरी का अपहरण करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : किशोरी का अपहरण करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
थाना हाथरस जंक्शन पुलिस ने एक किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
उल्लेखनीय है कि हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में शहर के नाई का नगला निवासी एक युवक ढाबे पर काम करता था। वह इस गांव में रहने वाली दूसरे समुदाय की किशोरी को ले गया था। इस मामले को लेकर आरएसएस के पदाधिकारी भी सक्रिय हो गए थे और पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।
पुलिस ने इस किशोरी को बरामद कर लिया था और उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया था। अब आरोपी युवक अकबर पुत्र लाल मोहम्मद निवासी नाई का नगला को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद