फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Thakurji's grand palanquin procession marches in Sadabad

हाथरस : सादाबाद में धूमधाम से निकली ठाकुरजी की भव्य पालकी शोभायात्रा

Sun, 28 Mar 2021 11:41 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Thakurji's grand palanquin procession marches in Sadabad
हाथरस : सादाबाद में धूमधाम से निकलती ठाकुरजी की पालकी शोभायात्रा। - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

होली के पावन पर्व पर कस्बे में रविवार को बृज फाग महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर ठाकुर मुरली मनोहर की भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गई। रंग और गुलाल में सिर से पांव तक सराबोर लोग यात्रा में भक्ति गीत संगीत की धुन पर नाचते गाते हुए चले जा रहे थे।
पालकी यात्रा का शुभारंभ नगर के ठाकुर श्री मुरली मनोहर मंदिर से हुआ। शुभारंभ राष्ट्रीय संत श्री बालयोगी ब्रह्मानंद जी महाराज के अलावा सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय के बेटे चिरागवीर उपाध्याय और चेयरमैन रविकांत अग्रवाल ने पालकी में विराजमान ठाकुर जी की आरती उतारकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तदुपरांत पालकी यात्रा शुरू हुई तो दृश्य मनमोहक था।
विज्ञापन

पालकी में सवार ठाकुर जी की झलक पाने को लोग उत्साहित थे। पालकी के आगे आगे युवा नाचते गाते हुए धूम मचा रहे थे तो कई जगहों पर पालकी यात्रा में विराजमान ठाकुर जी की लोगों ने भक्ति भाव से आरती उतारकर प्रसाद का वितरण किया। कई जगह यात्रा पर पुष्पवर्षा भी की गई। यात्रा में रंग और गुलाल की जमकर बारिश हुई तो छतों से बच्चों ने भी लोगों पर खूब रंग उड़ेला।
विज्ञापन
विज्ञापन

संत मंडली के सानिध्य में हुए संकीर्तन में भी भक्ति गीत और संगीत की जमकर धूम मची। यात्रा में सभी का पटका आदि डालकर स्वागत किया गया। यात्रा मुख्य बाजार से शुरू होकर सब्जी मंडी, डाकखाना गली, निरंजन बाजार, मोहल्ला जैसवाल, राम मंदिर गली आदि जगहों से होती हुई आरंभिक स्थान पर पहुंचकर ही संपन्न हुई।

यात्रा में अशोक वर्मा, मनोज जिंदल, शैलेंद्र नगाइच, रवि जैसवाल, मुन्ना पाटिया, मोहित जैसवाल, यश जैसवाल, प्रवीन गुप्ता, विष्णु पंडित, केशवदेव चतुर्वेदी, अजीत सारस्वत, मानू जैसवाल सहित सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed