फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Testimony of the chairman of the neuro surgery department of Aligarh Medical College in the daughter case

हाथरस : बिटिया प्रकरण में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के न्यूरो सर्जरी विभाग के चेयरमैन की हुई गवाही

Wed, 11 Aug 2021 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Testimony of the chairman of the neuro surgery department of Aligarh Medical College in the daughter case
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में कड़ी सुरक्षा के बीच अलीगढ़ जेल से चारों आरोपियों को विशेष न्यायालय (एससी-एसटी एक्ट) लाया गया। वहां इनकी पेशी हुई। कोर्ट में जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ के न्यूरो सर्जरी विभाग के चेयरमैन की गवाही भी हुई। कोर्ट में बिटिया के परिवार का कोई सदस्य नहीं आया। वहीं सीबीआई के अधिवक्ता और आरोपी पक्ष के अधिवक्ता कोर्ट में जिरह के लिए मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि पिछले साल 14 सितंबर को थाना चंदपा क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म पर उसे जान से मारने का प्रयास किया था। इस युवती का कुछ दिन अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज में इलाज चला था। बाद में दिल्ली के एक अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया था। यह मामला खासा सुर्खियों में रहा। मामले की जांच सीबीआई ने की और चारों आरोपियों संदीप, रवि, रामू व लवकुश के खिलाफ कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल कर दिया। चारों आरोपियों को बिटिया की मौत से पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। यह अभी अलीगढ़ जेल में ही बंद हैं। मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश (एससी-एसटी एक्ट) के न्यायालय में हो रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को फिर कड़ी सुरक्षा के बीच इन चारों को अलीगढ़ जेल से यहां कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया। इस प्रकरण में 100 से ज्यादा गवाह हैं। इनकी गवाही भी शुरू हो चुकी है। इस क्रम में अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज के न्यूरो सर्जरी विभाग के चेयरमैन डॉ. एमएफ हुडा भी गवाही के लिए कोर्ट आए। वहीं सीबीआई के वकील भी कोर्ट पहुंचे। इधर, आरोपी पक्ष की ओर से मुन्ना सिंह पुंढीर भी कोर्ट में रहे और जिरह की। इस मामले में अगली सुनवाई अब 20 अगस्त को होगी। चारों आरोपियों को पेशी के बाद कड़ी सुरक्षा में पुलिस वापस अलीगढ़ जेल ले गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed