फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Term of District Panchayat President ends, DM becomes Administrator

हाथरस : जिला पंचायत अध्यक्ष पद का कार्यकाल समाप्त, डीएम बने प्रशासक

Thu, 14 Jan 2021 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Term of District Panchayat President ends, DM becomes Administrator
हाथरस : जिला पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष को विदाई देते अधिकारी व कर्मचारी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद का कार्यकाल 13 जनवरी की मध्य रात्रि से समाप्त हो गया है। शासन के निर्देश के क्रम में अब डीएम जिला पंचायत के प्रशासक के रूप में काम करेंगे। क्षेत्र में होने वाले विकास के साथ अन्य कार्यों की जिम्मेदारी अब डीएम पर रहेगी। शासन स्तर से प्रशासक नियुक्त किए जाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 13 जनवरी की रात्रि से जिला पंचायत अध्यक्ष पद का कार्यकाल समाप्त हो गया है। अब विभाग की ओर चुनाव की तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं।
इस तरह रहा जिला पंचायत अध्यक्ष का कार्यकाल
विनोद कुमार उपाध्याय : 14-01-2016 से 14-06-2017
अमित कुमार सिंह (प्रशासक): 15-06-2017 से 25 -08- 2017
ओमवती यादव 26-08-2017 से 22-06-2019
प्रवीण कुमार लक्षकार (प्रशासक) 03 -07- 2019 से 31- 07- 2019
विनोद उपाध्याय 01-08-2019 से 13-01-2021
जिला पंचायत अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त होने के साथ ही शासन स्तर से डीएम को प्रशासक बना दिया गया है। सभी कार्यों का निष्पादन डीएम के निर्देश पर ही होगा।
विज्ञापन

-हरपाल सिंह, एएमए
जिपं. अध्यक्ष पद को लेकर होती रही खींचतान
हाथरस। जिला पंचायत के इस कार्यकाल में जमकर राजनीति हुई। पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय और उनके विरोधियों के बीच खींचतान होती रही। पहले विनोद उपाध्याय जिला पंचायत के अध्यक्ष चुने गए, लेकिन उसके बाद सपा की ओमवती यादव जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं। जमकर खेमेबाजी हुई। इसके बाद ओमवती यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ। एक बार फिर विनोद उपाध्याय जिला पंचायत अध्यक्ष बने। पांच साल में शिकायतों का दौर जारी रहा और जिला पंचायत के कामकाज भी प्रभावित हुए। कई जिला पंचायत सदस्य भी खेमे बदलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed