फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Tell the farmers, ways to increase the yield, reduce the cost

हाथरस : किसानों को बताए पैदावार बढ़ाने, लागत कम करने के उपाय

Sun, 17 Oct 2021 12:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Tell the farmers, ways to increase the yield, reduce the cost
राजकीय कृषि भंडार पर आयोजित किसान गोष्ठी। - फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

ग्राम बिजाहरी के राजकीय कृषि भंडार पर शनिवार को राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत कृषि विभाग के बैनर तले कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया। किसानों को फसल की पैदावार बढ़ाने और लागत घटाने के उपायों की जानकारी दी गई। इस मौके पर एकीकृत खाद्य विकास कार्यक्रम के तहत चावल के संबंध में किसानों का दो दिवसीय प्रशिक्षण भी शुरू किया गया।
अध्यक्षता पूर्व प्रधान रामवीर सिंह ने की। इस मौके पर डॉ. दिगंबर सिंह ने पशुपालन एवं पशुओं की बीमारियों के बारे में जानकारी दी। प्रगतिशील किसान नरेंद्र शर्मा ने रबी की फसलों की जानकारी दी। पूर्व अपर जिला कृषि अधिकारी राजपाल पाठक ने फसल बीमा के बारे मेें बताया। विषय वस्तु विशेषज्ञ श्रीनिवास पचौरी ने कृषि अनुदान और फसल अवशेष न जलाने की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फसलों का उत्पादन तकनीकी आधार पर करना चाहिए। इस मौके पर किसानों को सरसों का बीज उपलब्ध कराया गया और इसकी बुवाई के बारे मेें जानकारी दी गई। उन्होंने कृषि यंत्र पर मिलने वाले अनुदान की जानकारी दी। इस मौके पर श्रीनिवास पचौरी, स्वतंत्रपाल सिंह, देवेंद्रपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, मनोज गौतम, जय सिंह, श्यामवीर सिंह, मुन्नालाल शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed