{"_id":"636d4177d20ba967d1703db1","slug":"hathras-teenager-turned-out-to-be-corona-infected-in-village-uswa-sasni-news-ali304460869","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : गांव ऊसवा में कोरोना संक्रमित निकली किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : गांव ऊसवा में कोरोना संक्रमित निकली किशोरी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)।
क्षेत्र के गांव ऊसवा में एक किशोरी के कोरोना संक्रमित निकलने से गांव में खलबली मच गई। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। संक्रमित किशोरी के घर के आसपास रहने वाले लोगों की कोरोना की जांच की गई।
गांव में एहतियातन सैनिटाइजेशन भी कराया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. दलवीर सिंह रावत ने बताया कि गांव में एक किशोरी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। गांव के लोगों को कोविड 19 के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं और बीमारी से बचने के उपाय बताए गए हैं। टीम में डॉ. अलका, डॉक्टर नीतू, डॉ. इंदु असलम, अख्तर खान, आकाश कौशिक, कैलाशचंद्र आदि उपस्थित रहे। संवाद