फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Teenager swallowed rubber, died during treatment

हाथरस : किशोर ने निगली रबर, उपचार के दौरान मौत

Sun, 28 Aug 2022 10:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Teenager swallowed rubber, died during treatment
हाथरस : मृतक अजान का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन

कागज पर पेंसिल से लिखे अक्षरों को मिटाने वाली रबर (इरेजर) गले में फंसने के बाद कस्बे के मोहल्ला व्यापारियान निवासी एक किशोर ने शनिवार की रात अलीगढ़ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। किशोर ने यह रबर करीब एक माह पहले गलती से निगली थी परंतु उसने घरवालों को इसकी जानकारी नहीं दी थी। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
मोहल्ला व्यापारियान निवासी अजान (16 वर्षीय) पुत्र जावेद ने करीब एक माह पहले गलती से यह रबर निगल ली थी। परिजनों की डांट के डर से उसे यह बात छिपा ली। करीब एक हफ्ते पहले जब उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी। तब परिजनों को इस बारे में जानकारी हुई। हालत खराब होने पर किशोर को आनन-फानन उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाया गया।
विज्ञापन

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार ऑपरेशन कर अजान के गले से रबर तो निकाल दी गई, लेकिन उसका दिल कम काम करने लगा। ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर ने बताया कि अजान की सांस लेने वाली नली में रबर के कारण ट्यूमर बन गया है। इसके चलते उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही है। डॉक्टर ट्यूमर का इलाज कर पाते, इससे पहले शनिवार की रात उसने दम तोड़ दिया। देर रात अजान का शव घर लाया गया। इससे परिवार में हाहाकार मच गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed