{"_id":"5ffb2d9e8ebc3e32921af3ee","slug":"hathras-teenager-s-body-found-hanging-from-tree-in-primary-school-hathras-news-ali253387056","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : प्राइमरी स्कूल में पेड़ से लटका मिला किशोर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : प्राइमरी स्कूल में पेड़ से लटका मिला किशोर का शव
विज्ञापन
हाथरस : मृतक नसीर का फाइल फोटो।
- फोटो : HASAYAN
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस/हसायन
कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव बाण में एक किशोर का शव प्राइमरी स्कूल में खड़े पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया।
जान मोहम्मद निवासी गांव बाण थाना हसायन का बेटा नसीर (17 वर्ष) शनिवार को देर शाम तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने सोचा कि खेत पर होगा। यह सोचकर उसकी खेत पर तलाश की गई, लेकिन वह वहां पर भी नहीं मिला। इस कारण परिजनों को चिंता हुई और किशोर की तेजी के साथ तलाश शुरू की गई। इस बीच रात करीब नौ बजे गांव के प्राइमरी स्कूल परिसर में खड़े पेड़ से ग्रामीणों को एक शव लटका हुआ नजर आया। पास जाकर टार्च लगाकर देखा तो वह शव नसीर का था।
परिवार व गांव के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव को पेड़ से नीचे उतार लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रविवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया गया। कोतवाली हसायन के एसओ मृदुल कुमार ने बताया कि परिजनों ने यह लिखकर दिया है कि नसीर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।