{"_id":"609c0cae8ebc3edca21d1cef","slug":"hathras-teasing-teenager-apprehended-and-beaten-hathras-news-ali262970837","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : किशोरी के साथ छेड़खानी, आरोपी को पकड़कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : किशोरी के साथ छेड़खानी, आरोपी को पकड़कर पीटा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ गांव के ही युवकों द्वारा छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया जा रहा है। इस मामले में एक आरोपी के साथ मारपीट कर दी गई, जिससे वह घायल हो गया। वहीं किशोरी के परिजन अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे। आरोप है कि पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही है।
बताया जा रहा है कि कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी मंगलवार की शाम को शौच करने के लिए खेत में गई थी। आरोप है कि इस बीच वहां पर आए युवक उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। इस मामले की शिकायत लेकर किशोरी के परिजन पुलिस के पास पहुंचे। आरोप है कि पुलिस इस मामले में कार्रवाई करने से बच रही है। तभी तो दो दिन होने पर भी पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।
किशोरी के परिजनों के साथ गांव के काफी लोग थाने पर दोपहर तक जमे रहे, लेकिन उस वक्त तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। आरोप है कि पुलिस इस मामले में सुलह करने बात कह रही है। वहीं दूसरी और पीड़ित पक्ष का आरोप है कि एक युवक के साथ किशोरी के परिवार के लोगों ने काफी मारपीट की है, जिससे वह जख्मी हो गया है। उसका उपचार किसी निजी अस्पताल में चल रहा है।