{"_id":"5f664c828ebc3eedfa44f8b0","slug":"hathras-tears-of-people-taking-out-onions-price-reached-rs-35-40-per-kg-in-retail-hathras-news-ali2442343100","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: प्याज निकाल रहा लोगों के आंसू, फुटकर में 35 से 40 रुपये प्रति किलो पहुंचे दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: प्याज निकाल रहा लोगों के आंसू, फुटकर में 35 से 40 रुपये प्रति किलो पहुंचे दाम
विज्ञापन
हाथरस: एक दुकान पर रखा प्याज।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना के दौर में आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों को सब्जियों पर एकाएक बढ़ी महंगाई भारी पड़ रही है। सब्जियों के राजा आलू से लेकर हरी सब्जियां और प्याज के दामों में कुछ ही दिन में उछाल आ गया है। फुटकर में प्याज 35 से 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। इसे खरीदने में लोगों के आंसू निकल रहे हैं। विक्रेता भी प्याज की आवक कम होने की बात कहते हुए रेट में बढ़ोतरी होने की बात कह रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि बारिश के मौसम में प्याज की फसल होती नहीं है। यही वजह है कि कुछ लोगों ने प्याज का स्टॉक कर लिया। इन दिनों बाजार में स्टॉक का ही प्याज आ रहा है। बीते दिनों प्याज 15 से 20 रुपये प्रति किलो बिक रहा था। अब आवक कम होने से इसके दाम आसमान पर पहुंचने लगे हैं।
इन-दिनों मंडी में 28 से 30 रुपये प्रतिकिलो व फुटकर में 35 से 40 रुपये प्रति किलो प्याज बिक रहा है। इसे खरीदने में आम लोगों के पसीने छूट रहे हैं। अगले महीने से अलवर, भावनगर और नासिक का प्याज आना शुरू हो जाएगा, इसलिए कारोबारी आने वाले दिनों में प्याज के दामों में गिरावट आने की उम्मीद जता रहे हैं।
विज्ञापन
इन दिनों स्टॉक का प्याज आ रहा है। वह भी कम मात्रा में आ रहा है। इस कारण प्याज के रेट बढ़े हुए हैं। अगले महीने से अलवर और भावनगर का प्याज आना शुरू हो जाएगा, जिसके बाद कीमतों में राहत मिल सकती है।
-राजवीर, दुकानदार
हरी सब्जियों सहित आलू, प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं। इस कारण प्याज खरीदने के लिए एक बार सोचना पड़ता है। कोरोना काल में सब्जियों की महंगाई काफी परेशान कर रही है।
-राजू ग्राहक।