{"_id":"610048af8ebc3e58625867b7","slug":"hathras-team-from-lucknow-verified-the-works-of-mnrega-hathras-news-ali269196251","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : लखनऊ से आई टीम ने मनरेगा के कार्यों का किया सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : लखनऊ से आई टीम ने मनरेगा के कार्यों का किया सत्यापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मनरेगा के तहत होने वाले कार्यों के भौतिक सत्यापन को लेकर स्टेट क्वालिटी मॉनीटर ने कई पंचायत घरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण के मानकों का भौतिक सत्यापन किया।
मनरेगा के तहत जिले में हुए कार्यों का लखनऊ से स्टेट क्वालिटी मॉनीटर मनरेगा राजनाथ यादव ने सत्यापन किया। इस दौरान समामई रुहल, विर्रा और कौमरी के पंचायत घरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पंचायत घरों के निर्माण की गुणवत्ता को परखा। स्टेट क्वालिटी मॉनीटर राजनाथ यादव ने बताया कि निर्माण के लिए शासन स्तर से मानकों का निर्धारण किया गया है। इस मानक का सत्यापन किया जा रहा है।
पंचायत घर के निर्माण में चिनाई किससे हुई है, डस्ट से या बालू से इस सवाल के जवाब पर उन्होंने बताया कि यहां स्थानीय स्तर पर ही अधिकारी इसकी जानकारी दे सकेंगे। फिलहाल मानकों को चेक किया जा रहा है, अंतिम दिन इसकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। वहीं अन्य मानकों के सवाल पर खुद को बचाते हुए नजर आए।