{"_id":"6140ef2a8ebc3e01e5444a40","slug":"hathras-teachers-protest-on-brc-memorandum-sent-by-post-to-chief-secretary-shaphu-news-ali2731938142","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बीआरसी पर शिक्षकों ने दिया धरना, मुख्य सचिव को डाक से भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बीआरसी पर शिक्षकों ने दिया धरना, मुख्य सचिव को डाक से भेजा ज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
प्राथमिक शिक्षक संघ ने मंगलवार को बीआरसी पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। धरने के बाद शिक्षकों ने 21 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन को डाक से भेजा।
ब्लॉक अध्यक्ष प्रभाकर शर्मा ने कहा कि शिक्षकों के लिए अब जटिल समय आ गया है। उन्हें अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए सामने आना होगा। प्रांतीय नेतृत्व शिक्षकों की समस्याओं के लिए गंभीर है। आज प्रदेश भर में बीआरसी कार्यालय पर धरना देकर उत्तर प्रदेश सरकार को जगाने का कार्य संगठन कर रहा है। उन्होंने 21 सूत्रीय मांगों के अतिरिक्त ब्लॉक के शिक्षकों की अन्य स्थानीय समस्याओं व मांगों पर भी चर्चा की।
धरने में वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश कुमार दीक्षित, कुमार बीपी गौतम, राजेश शुक्ला आदि ने विचार व्यक्त किए। मौके पर अमिता कुमारी, रमन पचौरी, सर्वेश कुमार, खेमचंद संजीव शर्मा, योगेश शर्मा, चेतन रावत, प्रेमवीर सिंह, गौरव गौतम दुर्गेश कुमार, विनायक पाराशर, राहुल शर्मा, हरिओम दीक्षित, स्वदेश लता, प्रमोद कुमार शर्मा, रविंद्र चौहान, लक्ष्मण सिंह, देवेंद्र दीक्षित, नितेश कुमार, उमेश चंद शर्मा, महेंद्र सिंह, विजय नारायण आदि मौजूद थे।