फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Teacher was drinking alcohol in front of children in class, video viral

Hathras : कक्षा में बच्चों के सामने शराब पी रहा था अध्यापक, वीडियो वायरल होने पर निलंबित

Sun, 02 Oct 2022 06:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 02 Oct 2022 06:34 AM IST
सार

Hathras : शहर के डीआरबी इंटर कॉलेज की प्राइमरी शाखा के एक अध्यापक का कक्षा कक्ष में शराब पीते हुए वीडियो वायरल हुआ है। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने संबंधित अधिकारी व प्रधानाचार्य को कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। अध्यापक को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Hathras: Teacher was drinking alcohol in front of children in class, video viral
आरोपी शिक्षक... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के डीआरबी इंटर कॉलेज की प्राइमरी शाखा के एक अध्यापक का कक्षा कक्ष में शराब पीते हुए वीडियो वायरल हुआ है। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने संबंधित अधिकारी व प्रधानाचार्य को कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। अध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में जांच भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


शहर के डीआरबी इंटर कॉलेज का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें कॉलेज की प्राइमरी शाखा में कार्यरत सहायक अध्यापक शीलेंद्र सिंह गौतम कक्षा में अध्यापन के दौरान शराब पी रहा है। इस कक्षा मेें बच्चे भी मौजूद हैं। वीडियो वायरल होते ही कॉलेज प्रशासन में खलबली मच गई।
विज्ञापन


डीएम रमेश रंजन ने भी इस मामले को संज्ञान में लेते हुए कॉलेज संबंधित अधिकारी व प्रधानचार्य को निर्देश दिए कि इस अध्यापक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। कॉलेज के प्रबंधक स्वतंत्र कुमार गुप्त ने प्रथमदृष्टयता दोषी मानते हुए सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया है। प्रबंधक स्वतंत्र कुमार गुप्त ने बताया कि इस अध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। इस प्रकरण की जांच भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराबी अध्यापक की तीन सदस्यीय समिति करेगी जांच
अपनी करतूत से अध्यापन जैसे पेशे को शर्मिंदा करने वाले शिक्षक के खिलाफ तीन सदस्यीय समिति जांच करेगी। बताते हैं कि डीआरबी इंटर कॉलेज के जिस सहायक अध्यापक शीलेंद्र सिंह गौतम का कॉलेज में बच्चों के सामने शराब पीने का वीडियो वायरल हुआ है। उसकी नियुक्त वर्ष 2015 में इस कॉलेज की प्राइमरी विंग में हुई थी। यह पूरा घटनाक्रम शुक्रवार का है। इस संबंध में प्रबंध समिति की बैठक होगी और तीन सदस्यीय समिति इस पूरे मामले की जांच करेगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed