फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Teacher suspended for not responding to clarification

हाथरस : स्पष्टीकरण का जबाव न देने पर शिक्षिका निलंबित

Sat, 08 Oct 2022 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:10 AM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसडीआरबी इंटर कॉलेज में बच्चों के सामने शराब पीने वाले शिक्षक का एक वीडियो वायरल हुआ था।इसे लेकर शिक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई।कमलेश गुप्ता से निलंबन अवधि में मुख्यालय नहीं छोड़ने और पत्र व्यवहार के लिए उपस्थित रहने की बात भी निलंबन पत्र में कही गई है।

विज्ञापन
Hathras: Teacher suspended for not responding to clarification

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

डीआरबी इंटर कॉलेज में बच्चों के सामने शराब पीने वाले शिक्षक का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसे लेकर शिक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई। इसमें एक शिक्षिका की संलिप्तता को लेकर उससे स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन शिक्षिका ने जवाब नहीं दिया। इस पर शिक्षिका के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।
पिछले दिनों डीआरबी इंटर कॉलेज हाथरस की प्रबंध समिति की बैठक अध्यक्ष रामगोपाल गुप्त की अध्यक्षता में हुई। इसमें 30 सितंबर को कॉलेज की प्राइमरी शाखा में एक क्लास में विद्यार्थियों के सामने शराब पीने से संबंधित वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे शिक्षक शैलेंद्र सिंह गौतम को तत्काल प्रभाव से प्रबंधक ने निलंबित कर दिया था। वीडियो की गहनता से जांच करने के बाद प्रधानाचार्य द्वारा पाया गया कि इस प्रकरण में संबद्ध प्राथमिक विभाग की सहायक अध्यापिका कमलेश गुप्ता की संलिप्तता भी प्रदर्शित हो रही है।
विज्ञापन

कॉलेज के प्रबंधक स्वतंत्र कुमार गुप्त ने बताया कि प्रधानाचार्य ने कमलेश गुप्ता से स्पष्टीकरण मांगा, लेकिन कमलेश ने समय के तहत उसका जवाब प्रस्तुत नहीं किया। प्रधानाचार्य की आख्या पर प्रबंध समिति ने सर्वसम्मति से तत्काल प्रभाव से कमलेश गुप्ता को निलंबित कर दिया है। कमलेश गुप्ता से निलंबन अवधि में मुख्यालय नहीं छोड़ने और पत्र व्यवहार के लिए उपस्थित रहने की बात भी निलंबन पत्र में कही गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed