फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Teacher's union official is pressing for return of molestation case

हाथरस : छेड़खानी के मुकदमे की वापसी का दबाव बना रहा शिक्षक संघ का पदाधिकारी

Thu, 11 Aug 2022 11:28 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Teacher's union official is pressing for return of molestation case
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एक शिक्षक संघ के पदाधिकारी पर एक स्कूल की शिक्षिका के साथ छेड़खानी करने और फिर शिकायत को वापस करने का दबाव बनाए जाने का आरोप लग रहा है। इस मामले को लेकर शिक्षिका ने बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) से भी शिकायत की है। आरोपी शिक्षक पर पूर्व में भी कई शिक्षिकाओं के साथ छेड़खानी करने और अश्लील संदेश भेजने का भी आरोप लगा है।
विकास खंड मुरसान के एक स्कूल में तैनात प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात एक शिक्षक नेता पर आरोप है कि इस मामले में कार्रवाई को लेकर शिक्षिका ने शिकायत की तो अब शिक्षिका व उसके पति को रास्ते मेें रोककर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया। शिक्षक नेता शिक्षिका व उनके पति को धमका रहे हैं यदि मुकदमा वापस नहीं लेंगे तो तुम दोनों को हम नही छोड़ेंगे।
विज्ञापन

यह है पूरा मामला
शिक्षिका अपने विद्यालय में जून में जब स्कूल खुले तो एक दिन करीब एक बजे बच्चों की छुट्टी होने के बाद कक्षा कक्ष में अपने रजिस्टर का कार्य पूर्ण कर रही थीं। आरोप है कि जब शिक्षिका कक्षा कक्ष से कार्यालय की तरफ जा रही थीं, तभी आरोपी शिक्षक नेता आए और आते ही शिक्षिका को आवाज लगाकर रोका। आरोप है कि वहां आकर आरोपी शिक्षक उनके साथ अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर शिक्षिका के साथ अश्लील हरकत कर दी। शिक्षिका की चीखने की आवाज सुनकर उनके पति वहां आ गए, जिसके बाद आरोपी शिक्षक वहां से धमकी देकर भाग गए। इस मामले में कार्रवाई के लिए शिक्षिका ने न्यायालय में आवेदन किया है। अब आरोपी शिक्षक शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। अब शिक्षिका ने बीएसए से पूरे मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में भी लग चुके हैं शिक्षक नेता पर आरोप
आरोपी शिक्षक नेता पर पूर्व में भी एक शिक्षिका द्वारा ऐसे आरोप लगाए गए थे, जिसमें कहा गया था कि शिक्षक नेता ने अपने मोबाइल नंबर से अपने विद्यालय की शिक्षिका के फोन पर अश्लील संदेश भेजे थे। शिक्षिका द्वारा जब इसकी शिकायत की गई तो उसी को उस स्कूल से दूसरे स्कूल में भेज दिया गया।
इस संबंध में शिकायत के आधार पर मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
-संदीप कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed