{"_id":"601ee5208ebc3ebb8e3d4197","slug":"hathras-taught-teachers-how-to-complete-nine-months-of-studies-in-two-months-hathras-news-ali2556079124","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : शिक्षकों को बताया नौ माह की पढ़ाई दो माह में पूरी करने का तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : शिक्षकों को बताया नौ माह की पढ़ाई दो माह में पूरी करने का तरीका
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिलेभर के परिषदीय स्कूलों के करीब चार हजार शिक्षकों से बीएसए ने यू ट्यूब सेशन के माध्यम से शनिवार को सीधे ऑनलाइन संवाद किया। शिक्षकों को नौ महीने की पढ़ाई दो महीने में पूरी कराने के उपाय भी बीएसए ने बताए
मार्च से जिले भर के पांचवीं तक के भी परिषदीय स्कूल खुल जाएंगे। इस क्रम में बीएसए मनोज कुमार ने शनिवार को यू-ट्यूब सेशन के माध्यम शिक्षक-शिक्षिकाओं से विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। टाइम इन मोशन की बात पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षक स्कूल खुलने के समय से आधा घंटे पहले पहुंचेंगे और छुट्टी होने के आधा घंटे बाद स्कूल बंद करके घर जाएंगे।
बीएसए ने साफ कहा कि किसी शिक्षक या आम आदमी को स्कूल या शिक्षक से शिकायत है तो पहले बीआरसी पर शिकायत की जाएगी। उसके बाद ब्लॉक से बीएसए दफ्तर शिकायत पहुंचेेगी। अगर बीआरसी पर शिकायत लेने से कोई इनकार कर रहा है तो सीधे बीएसए को फोन कर इसकी जानकारी दी जा सकती है। सात दिन के अंदर शिकायत का निस्तारण करने पर भी जोर दिया। बीएसए ने आगामी सत्र की तैयारियों के संबंध में भी जानकारी दी। पिछले नौ महीने की पढ़ाई दो महीने के अंदर ही पूरा कराने पर जोर दिया।