{"_id":"606df93c8ebc3e8d39131f26","slug":"hathras-taught-co-and-sho-to-conduct-peaceful-elections-hathras-news-ali260545864","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सीओ व एसएचओ को पढ़ाया शांतिपूर्ण चुनाव कराए जाने का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सीओ व एसएचओ को पढ़ाया शांतिपूर्ण चुनाव कराए जाने का पाठ
विज्ञापन
हाथरस : पंचायत चुनाव के चलते कोतवाली प्रभारियों के साथ बैठक लेते एसपी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने पंचायत चुनाव को लेकर सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों के साथ बुधवार को पुलिस लाइन के सभागार में बैठक की। उन्होंने अधीनस्थों को शांतिपूर्ण चुनाव कराने का सबक पढ़ाया। चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए।
एसडीएम ने चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। पंचायत चुनाव के दृष्टिगत चलने वाली क्लस्टर मोबाइल की समीक्षा कर प्रत्येक क्लस्टर मोबाइल के क्षेत्र में आने वाले मतदान केंद्रों के बारे में जानकारी कर आवश्यक निर्देश दिए। थानों पर विशेष परिस्थितियों से निपटने के लिए अतिरिक्त मोबाइल और थाने पर रिजर्व पुलिस बल की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली।
अन्य आवश्यक निर्देश भी एसपी ने दिए। इस मौके पर एएसपी प्रकाश कुमार, सीओ सदर रुचि गुप्ता, सीओ यातायात शैलेंद्र कुमार वाजपेयी, सीओ सादाबाद ब्रह्म सिंह, सीओ सिकंदराराऊ सुरेंद सिंह, प्रतिसार निरीक्षक, निरीक्षक अभिसूचना इकाई व सभी थाना प्रभारी/शाखा प्रभारी मौजूद रहे।