{"_id":"63b70e15e7adc83b926c067a","slug":"hathras-target-increased-in-pm-housing-scheme-rural-1156-houses-will-be-built-hathras-news-ali3084563123","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पीएम आवास योजना ग्रामीण में बढ़ा लक्ष्य, 1156 बनेंगे आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पीएम आवास योजना ग्रामीण में बढ़ा लक्ष्य, 1156 बनेंगे आवास
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत शासन की ओर से जिले में आवासों का लक्ष्य बढ़ा दिया गया है। अब जिले के 1156 लाभार्थियों को आवास दिए जाने का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। नए लक्ष्य के सापेक्ष 739 लाभार्थियों के आवास के निर्माण पर प्रशासन ने मंजूरी की मुहर लगा दी है। जिले के कुछ लाभार्थियों के खाते में प्रथम किस्त भेज भी दी गई है, जिससे निर्माण कार्य शुरू करा सकें।
शासन की ओर से विगत में पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों को आशियाना बनाने के लिए 353 आवासों लक्ष्य निर्धारित किया गया था। अब शासन की ओर से 1156 आवासों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इस लक्ष्य के सापेक्ष ग्राम्य विकास विभाग की ओर से ग्राम पंचायत बार लाभार्थियों का चयन किया जा रहा है। इन लाभार्थियों को अब प्रथम किस्त दिए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लक्ष्य के सापेक्ष विभाग की ओर से 739 लाभार्थियों का चयन कर आवास निर्माण के लिए धनराशि दिए जाने पर अंतिम मुहर लगा दी गई है।
विज्ञापन
विभाग की ओर से लाभार्थियों को प्रथम किस्त की धनराशि जारी कर दी गई है। योजना के तहत लाभार्थी को 1.20 लाख रुपये आवास निर्माण के लिए दिए जाते हैं। पीडी राजेश कुरील ने बताया कि जिले में आवास प्लस योजना के तहत करीब 1300 लाभार्थियों को आवास दिए जाने हैं। अब शासन की ओर से 1156 आवास लाभार्थियों को दिए जाने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके सापेक्ष आवासों को स्वीकृत करने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। संवाद