फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Talent shown in online competitions

हाथरस : ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा

Mon, 21 Jun 2021 12:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Talent shown in online competitions
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश भारत स्काउट-गाइड के मंडलीय ऑनलाइन कैप़ फायर में ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में बच्चों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड संस्था के तत्वाधान में ऑनलाइन कैंप फायर कार्यक्रम अलीगढ़ मंडल में आयोजित किया गया। इस मौके पर सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर अलीगढ़ मंडल राजेश प्रजापति के दिशा-निर्देशन में तीसरे दिन कैंप फायर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सभी जिलों से प्रतिभागी शामिल हुए और सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज की गाइड द्वारा डांस, भक्ति गीत और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज कलाई की डॉ. शुभिका ने गाइड द्वारा देशभक्ति पर गीत और नृत्य प्रस्तुत किया। हाथरस से माधुरी गौतम ने छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा कोरोना पर नाटक एवं कविता प्रस्तुत की। माहेश्वरी गर्ल्स कॉलेज जट्टारी के साथ जनपद कासगंज से कविता और एटा के ओमप्रकाश ने देश भक्ति गीत से ओत-प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत कर चार चांद लगा दिए। अध्यक्षता केएल जैन इंटर कॉलेज सासनी के प्रधानाचार्य दीपक जैन ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कोरोना काल में धीरेंद्र प्रताप सिंह डीओसी द्वारा शुरू की गई इस पहल की प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन कमिश्नर हाथरस धीरेंद्र प्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर नीलम सक्सेना, प्रदीप कुमार रंजन, मान प्रकाश श्रीवास्तव, कुलदीप सक्सेना, मुनेश सिंह राजपूत, ज्योति भार्गव, ऋतु रानी, राहुल कुमार, पवन, अन्नू शर्मा, शिल्पी, कविता आदि मंडल के सभी जिलों के स्काउट, गाइड, रोवर और रेंजर ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed