फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Talent got first place in competition

हाथरस : प्रतियोगिता में प्रतिभा को मिला प्रथम स्थान

Thu, 11 Mar 2021 12:17 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Talent got first place in competition
हाथरस : डायट परिसर में हुए विचारोत्सव कार्यक्रम के दौरान मोजूद निर्णायक मंडल के सदस्य व अन्य। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर में डीएलएड संस्थानों के प्रशिक्षुओं के लिए शिक्षा के क्षेत्र में नए विचारों की पहचान करने के उद्देश्य से विचारोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर वोकल फॉर लोकल विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
प्राचार्य/उप शिक्षा निदेशक डॉ. ऋचा गुप्ता की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम और प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के सभी निजी संस्थान एवं डायट के डीएलएड प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल के तीन सदस्यों ने प्रतियोगिता का परिणाम तैयार किया। इसकी घोषणा डायट प्राचार्य ने की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में डायट हाथरस से प्रतिभा यादव प्रथम, दीक्षा एवं सौरभ ने द्वितीय और वर्षा पाठक ने (मां रामवती डिग्री कॉलेज हाथरस) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन के बाद महिला सशक्तीकरण से संबंधित कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में श्वेता दिवाकर, भाजपा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष उपस्थित रहीं। उन्होंने नारी को सशक्त बनाने के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए और आदर्श नारी के बारे में डीएलएड प्रशिक्षुओं को जानकारी दी। संचालन कार्यक्रम समन्वय देवराज, डॉ. गौरव गुंजन एवं डॉ. सरिता वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed