{"_id":"62e82b798404b37b8a2e0a53","slug":"hathras-take-stock-of-preparations-at-sector-magistrate-booths-hathras-news-ali2973066190","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सेक्टर मजिस्ट्रेट बूथों पर तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर लें जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सेक्टर मजिस्ट्रेट बूथों पर तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर लें जायजा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
क्षेत्र पंचायतों, जिला पंचायतों के सदस्यों एवं ग्राम पंचायतों के प्रधानों तथा उनके सदस्यों के रिक्त पदों को लेकर चार अगस्त को होने वाले मतदान लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन ने संबंधित प्रभारी, सह प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक की।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने एआरटीओ प्रशासन को चुनाव कार्यालय से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यकतानुसार वाहन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार ने बताया कि जनपद में मतदान व मतगणना को लेकर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल उपलब्ध है। प्रत्येक बूथ पर 10-15 पुलिस कर्मचारी तैनात रहेंगे। सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस मजिस्ट्रेट नियमित रूप से भ्रमणशील रहेगें।
उन्होंने मतदान को लेकर कमरों, फर्नीचर, पेयजल, शौचालय, लाईट आदि की उपलब्धता एवं बैरीकेटिंग की व्यवस्था का जायजा लेने हेतु तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए। बूथ तक पहुंचने वाले मार्ग पर समस्याओं को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बूथ निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान, कोटेदार एवं प्रबुद्धजनों से संपर्क कर जानकारी कर लें कि कोई व्यक्ति संदिग्ध श्रेणी में तो नहीं है जो कि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न कर सके। उन्होंने कहा कि मतदान हेतु प्रयोग की जाने वाली मतपत्र पेटिका की जांच एवं मतदान हेतु प्रयोग की जाने वाली आवश्यक सामग्री का सूची से मिलान कर लें।