फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Take revenge of Lakhimpur Kheri incident by removing BJP from power: Jayant

हाथरस : लखीमपुर खीरी की घटना का बदला भाजपा को सत्ता से हटाकर लें : जयंत

Wed, 13 Oct 2021 11:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Take revenge of Lakhimpur Kheri incident by removing BJP from power: Jayant
हाथरस : रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन करते हुए। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस/सादाबाद।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने यहां सादाबाद की जन आशीर्वाद अभियान के तहत आयोजित जनसभा में केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। सादाबाद कस्बे के छाबी मियां बाग में सभा में उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारें लोकतंत्र का गला घोंट रही हैं। जो भाजपा की सरकारों के खिलाफ आवाज उठाता है, उसके खिलाफ आतंकवाद विरोधी कानून (यूएपीए) में कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लखीमपुर खीरी की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार इस घटना को ऐसे दिखा रही है जैसे कि वहां कुछ हुआ ही न है, लेकिन किसान इस घटना को भूलने वाले नहीं है। उन्होंने इस मौके पर लोगों से अपील की कि वह भाजपा की सरकार को उखाड़कर लखीमपुर खीरी की घटना का बदला लें। जयंत ने अपनी पार्टी की सरकार बनने पर कई वादे भी इस मौके पर लोगों से किए।
जयंत ने भाजपा पर तीखे प्रहार करते कहा भाजपा सत्ता की लालची है। गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा पर पहले से ही धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज है तो आखिर में ऐसे व्यक्ति को केंद्र में मंत्री क्यों बनाया गया। अभी तक तक मंत्री को हटाया क्यों नहीं गया। उल्टे गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें दिल्ली बुलाया और पीठ थपथपाकर कुछ भी करने की छूट देकर वापस भेज दिया। उन्होंने कहा कि लखीमपुर की घटना से यह साबित हो गया है कि भाजपा की नजर में किसान मानव नही है। भाजपा की सरकारें क्रूर हैं। उन्होंने हाथरस के बिटिया प्रकरण का जिक्र करते हुए कहा कि इस प्रकरण में भी कुछ पत्रकारों के खिलाफ आतंकवाद विरोधी कानून के तहत कार्रवाई की गई। भाजपा सरकार ने इस घटना को दबाने की हरसंभव कोशिश की। इसे अंतरराष्ट्रीय साजिश बता दिया गया, जबकि मामला एक गरीब अनुसूचित जाति के परिवार को न्याय दिलाने का था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता बड़ी चालाकी से झूठ बोलते हैं, इसलिए इनसे सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने आगरा में सभा में कहा था कि इस इलाके में आलू प्रोसेसिंग की इकाई लगेगी, लेकिन आज तक ऐसा नहीं हुआ। आलू के किसानों को उनकी लागत का मूल्य भी नहीं मिल रहा। करोड़ों रुपये प्रचार-प्रसार में खर्च कर योगी जी उत्तर प्रदेश को विकास में अव्वल प्रदेश बता रहे हैं, जबकि हकीकत यह है कि उत्तर प्रदेश इस समय भ्रष्टाचार और अपराध में अव्वल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि भाजपा ने जब नोटबंदी की तो लोगों के रोजगार चले गए। उद्योग-धंधे बंद हो गए और लोगों की जमापूंजी खत्म हो गई। कोरोना आया तो अस्पतालों से बिस्तर खत्म हो गए। ऑक्सीजन खत्म हो गई। जयंत ने कहा कि अब मैं कहता हूं कि योगी जी आपका समय भी खत्म हो गया है। इस मौके पर पार्टी के घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए सभा में जयंत ने वादा कि यदि उनकी सरकार बनी तो आलू किसानों को लागत का डेढ़ गुना मूल्य दिया जाएगा। अंत्योदय कार्डधारकों को राशन में चावल और गेहूं के साथ आलू भी दिया जाएगा। किसानों को सम्मान निधि में छह हजार रुपये के स्थान पर 12 हजार रुपये और सीमांत किसानों को 15 हजार रुपये दिया जाएगा। इस मौके पर लखीमपुर के मृत किसानों, कुछ शहीद जवानों को सभा में मौजूद लोगों ने जयंत चौधरी की अपील पर मौन रहकर श्रद्धांजलि दी।

इससे पहले सभा को पूर्व केंद्रीय मंत्री सोमपाल शास्त्री, रालोद की महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियनंदा तोमर, पूर्व मंत्री डॉ. कुलदीप उज्ज्वल, रालोद के बृज क्षेत्र अध्यक्ष चौ. जगपाल सिंह, पूर्व विधायक प्रताप चौधरी, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप उर्फ गुड्डू चौधरी, गिरेंद्र चौधरी, सूआ पहलवान, ईशान चौधरी, बहादुर सिंह, भाकियू नेता मलखान सिंह सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। संचालन रालोद के जिलाध्यक्ष केशव चौधरी ने किया और अध्यक्षता पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुं. धर्मवीर सिंह ने की। जयंत चौधरी सभा में हेलीकॉप्टर से आए थे। हैलीपैड से लेकर मंच तक उनका जोशीला स्वागत किया गया। उन्हें पगड़ी भी पहनाई गई और प्रतीक चिह्न भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed