फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Take necessary precautions in the office to avoid Kovid-19

हाथ्ररस: कोविड-19 से बचाव के लिए दफ्तर में बरतें जरूरी सावधानी

Wed, 02 Sep 2020 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Take necessary precautions in the office to avoid Kovid-19
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोविड-19 के संक्रमण से बचने के लिए जब तक वैक्सीन नहीं आ जाती या मुकम्मल इलाज की व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक जरूरी सावधानी बरतने में ही सभी की भलाई है। दफ्तरों में कोविड-19 से बचाव को लेकर खास सतर्कता बरती जाए। सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर का कहना है कि कोविड-19 का प्रसार काफी तेज होता है। इससे बचाव के लिए हमें मुख्य रूप से मास्क पहनना, शारीरिक दूरी का पालन करना व बार-बार हाथों को धोना जरूरी है। दफ्तरों में जब हम लंबा वक्त बिताते हैं तो ऐसे में दफ्तर में हमें ज्यादा सावधान रहने की आवश्यकता है।
इन जरूरी बातों का रखें ध्यान
1. दफ्तर में कर्मचारियों के प्रवेश करने से पहले थर्मल स्क्रीनिंग और हाथों को सैनिटाइज करने की व्यवस्था होनी चाहिए। इसके साथ ही सहकर्मियों से शारीरिक दूरी का पालन करना चाहिए। मुंह व नाक मास्क से ढंके हों।
विज्ञापन

2. दफ्तर जाते वक्त हैंड सैनिटाइजर या पेपर सोप और पानी अपने पास रखें। घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनें। अपने चेहरे को फेस शील्ड से भी ढक सकते हैं। लंच, पानी की बोतल और जरूरी दवाएं साथ रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

3. अपनी जरूरत की चीजें जैसे कि ईयरफोन, चार्जर, पावर बैंक और लैपटॉप का चार्जर अपने साथ रखें। इससे आपको किसी और से इन चीजों को लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

4. अगर आप दफ्तर में चाय और कॉफी पीते हैं तो अपने घर से टी बैग वगैरह लेकर जाएं। दफ्तर की पैंट्री की चीजें इस्तेमाल करने से बचें।
5. आपकी कार या स्कूटर के जिन हिस्सों पर लोगों का हाथ सबसे ज्यादा लगने की संभावना है, उन्हें छूने से पहले साफ जरूर करें।
दफ्तर में काम करते समय क्या करें?
1. दफ्तर में काम करते वक्त अपना मास्क न उतारें, न ही मास्क को हाथ लगाएं।
2. डेस्क पर लैपटॉप और मोबाइल रखने से पहले डेस्क को ठीक से साफ कर लें।
3. दफ्तर में भी अपने सहकर्मियों से छह फीट की दूरी पर बैठें.
4. दफ्तर या और कहीं भी लिफ्ट का इस्तेमाल न करें और अगर करें भी तो लिफ्ट के बटन को हाथ न लगाएं। अगर लिफ्ट में तीन से ज्यादा लोग हैं, तो उसका प्रयोग न करें.
यह सावधानियां बरतें
1. घर पहुंचते ही अपने सारे कपड़े वॉशिंग मशीन में डाल दें।
2. नहाने से पहले किसी को भी ना छुएं और बात भी न करें।
3. घर आने के बाद आप गरारे कर सकते हैं और भाप भी ले सकते हैं।
4. अपने लंच बैग, मोबाइल फोन और लैपटॉप आदि को घर आने के बाद सैनिटाइज जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed