{"_id":"5f2458208ebc3e9ff2438673","slug":"hathras-take-care-of-msd-to-defeat-corona-hathras-news-ali2400937140","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: कोरोना को हराने के लिए एमएसडी का रखें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: कोरोना को हराने के लिए एमएसडी का रखें ध्यान
विज्ञापन
हाथरस: अमर उजाला फाउंडेशन के तहत मंडी समिति परिसर में मास्क व सैनिटाइजर बांटते नगर पालिकाध्यक्ष ?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला फाउंडेशन के तहत स्थानीय मंडी समिति परिसर स्थित हनुमान जी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया गया। इस मौके पर लोगों को कोरोना से बचाव के उपाय बताते हुए उन्हें एमएसडी के नियम का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि यदि कोरोना से बचना है तो सभी लोगों को घर से बाहर निकलते समय मास्क, गमछा आदि पहनकर निकलना होगा। समय-समय पर अपने हाथों को भी सैनिटाइजर से धोएं। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान भी रखें। उन्होंने कहा कि सभी लोग एमएसडी (मास्क, सैनिटाइजर व डिस्टेसिंग) के नियम का पालन करें। लोग इसे लेकर खुद जागरूक रहें और दूसरों को भी करें।
उन्होंने सभी मंडी के सभी आढ़तियों व पल्लेदारों से मास्क पहनने और सैनिटाइजर का प्रयोग करने की अपील की। लोगों को हाथ धोने के बारे में भी समझाया। इस मौके पर प्रवीण वार्ष्णेय, राजेश वार्ष्णेय, दिनेश कुमार, नरेंद्र बंसल, संजय कुमार, उमाकांत वार्ष्णेय, मुकेश अग्रवाल, अमित शर्मा, विष्णुकांत गुप्ता, मदन लाल, हैदर, पप्पू चौहान, धारा, नौशेर, बंटी, बबलू आदि मौजूद थे।