फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Swarnakar killed in bull attack, family in chaos

हाथरस : सांड़ के हमले से घायल स्वर्णकार की मौत, परिवार में कोहराम

Mon, 31 May 2021 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Swarnakar killed in bull attack, family in chaos
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

नगर के मुख्य बाजार में छुट्टा सांड़ के हमले से घायल हुए स्वर्णकार की रविवार को मौत हो गई। 25 मई को राम मंदिर गली निवासी स्वर्णकार शशी गोपाल वर्मा (तामसी वाले) को छुट्टा सांड़ ने पटक कर घायल कर दिया था। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था, जहां से गंभीर हालत में आगरा के लिए रेफर कर दिया गया।

तीन दिन पहले परिजन उन्हें घर ले आए। लेकिन उनकी तबियत में सुधार नहीं हो सका। रविवार को उनकी मौत हो गई। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
पूर्व में भी लोगों को घायल कर चुके हैं छुट्टा गोवंश
नगर में छुट्टा गोवंश सड़कों पर खुलेआम घूम रहे हैं। इनसे लोगों को जान का खतरा बना रहता है। पूर्व में भी छुट्टा गोवंश कई लोगों को पटक कर घायल कर चुके हैं। लोगों ने इसकी शिकायत ट्विटर आदि के माध्यम से अधिकारियों से की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed