{"_id":"6011afde8ebc3e544b54fa6e","slug":"hathras-supporters-protest-agricultural-laws-by-taking-out-tractor-rally-sikandhra-rahu-news-ali2547844174","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सपाइयों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर किया कृषि कानूनों का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सपाइयों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर किया कृषि कानूनों का विरोध
विज्ञापन
हाथरस : ट्रैक्टर रैली के दौरान सीओ से होती सपा नेता सुरेंद्रपाल सिंह सेंगर की नोकझोंक।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
पुलिस की गहमागहमी के बीच मंगलवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर गांव रतिभानुपर में ट्रैक्टर रैली निकाली और सरकार से कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। एक किमी तक यह ट्रैक्टर परेड निकाली गई। उसके बाद अधिकारियों को ज्ञापन देकर किसान और सपा कार्यकर्ता लौट गए।
परेड निकालने का ऐलान पूर्व सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओमवती यादव ने किया था। गणतंत्र दिवस के दिन सुबह से ही गांव में चारों तरफ सपा के ट्रैक्टर नजर आने लगे। परेड में एक जेसीबी मशीन भी शामिल थी। इसके ब्लेड पर किसान बैठे हुए थे। एक दिन पूर्व सपाइयों और पुलिस के बीच समझौता हुआ था कि परेड निर्धारित स्थल से निकलकर वापस गांव जाएगी। सुबह 11 बजे के बाद बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों का काफिला सपा जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह के आवास के बाहर से निकला।
यहां पर ओमवती यादव ने कहा कि केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ बड़ी संख्या में किसान दिल्ली सीमा पर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार की नींद नहीं खुल रही और वह कानून को वापस नहीं ले रही। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्रपाल सिंह सेंगर ने कहा कि उद्योगपतियों के इशारे पर बने तीनों कानून किसान विरोधी हैं, लेकिन केंद्र सरकार वार्ता का झांसा देकर किसानों को वापस करना चाहती है।
विज्ञापन
सपा किसानों के साथ मिलकर उनकी लड़ाई कंधे से कंधा मिलाकर लड़ेगी। ट्रैक्टर परेड कुछ दूर चली तो उसे एसडीएम अंजलि गंगवार और सीओ सुरेंद्र सिंह ने रोकने की कोशिश की। अधिकारियों की सपा नेता सुरेंद्र सिंह सेंगर से नोकझोंक हो गई। करीब एक किमी तक चलने के बाद परेड वापस लौट गई। इस मौके पर गिनेशचंद्र यादव, संजीव यादव, राना प्रताप सिसौदिया, देवेश सेंगर, कौशल चौहान, सुशील यादव आदि मौजूद थे।